[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education आर्ट, क्राफ्ट और कोट्स, Teachers Day पर ऐसे सजाएं ब्लैक बोर्ड, हर तरफ होगी तारीफ

आर्ट, क्राफ्ट और कोट्स, Teachers Day पर ऐसे सजाएं ब्लैक बोर्ड, हर तरफ होगी तारीफ

0
आर्ट, क्राफ्ट और कोट्स, Teachers Day पर ऐसे सजाएं ब्लैक बोर्ड, हर तरफ होगी तारीफ
Teacher's Day 2025पर स्कूल में ब्लैक बोर्ड डेकोरेशन आइडिया (सांकेतिक फोटो)

Teachers Day Board Decoration: शिक्षक दिवस हर साल 5 सितंबर को पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. यह दिन हमारे आदरणीय शिक्षकों को समर्पित होता है, जिन्होंने हमें जीवन की राह दिखाने और सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए हमेशा मार्गदर्शन दिया है. स्कूलों में इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए बच्चों और शिक्षकों द्वारा तरह-तरह की गतिविधियां आयोजित की जाती हैं. इन गतिविधियों में सबसे आकर्षक होती है स्कूल बोर्ड सजावट. चलिए जानते हैं कि शिक्षक दिवस पर बोर्ड सजाने (Teachers Day Board Decoration) के कुछ बेहतरीन आइडिया क्या हो सकते हैं.

Teachers Day 2025 पर ऐसे सजाएं ब्लैक बोर्ड

बोर्ड सजाने के लिए सबसे पहले रंग-बिरंगे चार्ट और पोस्टर तैयार किए जा सकते हैं. इन चार्ट्स पर प्रेरणादायक स्लोगन और शिक्षकों के सम्मान में लिखी गई पंक्तियां लगाई जाएं. जैसे- “A good teacher is like a candle, it consumes itself to light the way for others.” इस तरह के संदेश बोर्ड को आकर्षक और सार्थक बनाएंगे.

Teacher’s Day 2025 पर टीचर्स की फोटो से सजाएं

Teachers Day 2025 Black Board Decoration Idea
Teacher’s day decoration by photo collage

Teacher’s Day पर स्कूल में ब्लैक बोर्ड पर शिक्षकों और विद्यार्थियों की यादगार तस्वीरें चिपकाना भी एक शानदार विचार है. इन तस्वीरों को एक खास थीम के तहत सजाकर लगाया जा सकता है. इसपर Best Teachers of The World लिख सकते हैं.

Teacher’s Day 2025 पर मैसेज के साथ सजावट

Teachers Day 2025 School Board Decoration Idea
Teacher’s day decoration by single line quote

रंगीन कागज, ग्लिटर, रिबन और फूलों की कटिंग से बोर्ड को खूबसूरती से सजाया जा सकता है. बच्चे छोटे-छोटे कार्ड बनाकर उस पर धन्यवाद संदेश लिखें और बोर्ड पर लगाएं. इससे हर छात्र का योगदान दिखेगा और बोर्ड में व्यक्तिगत टच भी जुड़ जाएगा.

चॉक की मदद से ऐसे सजाएं

Teachers Day 2025 School Board Decoration
Teacher’s day 2025 simple decoration

सफेद चॉक से लिखे शब्दों को लाल, नीले या पीले चॉक से आउटलाइन करें. इससे लिखावट 3D इफेक्ट में चमकेगी. ब्लैकबोर्ड पर जगह छोड़कर बच्चों को छोटे-छोटे Thank You Notes या स्माइली बनाने दें. इससे बोर्ड पर्सनलाइज लगेगा.

कार्टून या स्केच आर्ट

Teachers Day 2025 Black Board Decoration Idea 1
Happy teacher’s day 2025 by multi color decoration

बोर्ड के एक हिस्से पर किताब, पेन, ग्लोब, दीपक या गुरु-शिष्य का सिंपल स्केच चॉक से बनाएं. इससे सजावट और आकर्षक लगेगी. ब्लैकबोर्ड पर सबसे ऊपर बड़े अक्षरों में “Happy Teacher’s Day 2025” और बीच में “Thank You Teacher” रंगीन चॉक से लिखें.

यह भी पढ़ें: Welcome Speech for Teachers Day in Hindi: इस तरह दें शिक्षक दिवस पर वेलकम स्पीच, दिन बन जाएगा यादगार

Previous article Parenting Tips: बच्चे बन रहे हैं Peacock Parenting का शिकार? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे यही गलती
Next article Maiya Samman Yojana: आज लाभुक महिलाओं के खाते में आ सकते हैं 2500 रुपये, निर्देश जारी
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel