[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Teacher Joining: BEd डिग्री धारक नहीं बन सकते प्राइमरी टीचर, इस कोर्स ने खत्म कर दी मान्यता

Teacher Joining: BEd डिग्री धारक नहीं बन सकते प्राइमरी टीचर, इस कोर्स ने खत्म कर दी मान्यता

0
Teacher Joining: BEd डिग्री धारक नहीं बन सकते प्राइमरी टीचर, इस कोर्स ने खत्म कर दी मान्यता
Teacher Joining

Teacher Joining: सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नई शिक्षा नीति (NEP 2020) कई महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आई है. अब तक प्राइमरी शिक्षक (How to Become Primary Teacher) बनने के लिए BEd डिग्री धारकों को भी पात्र माना जाता था. सुप्रीम कोर्ट के एक हालिया फैसले के बाद यह स्थिति बदल गई है. अब बीएड की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार प्राइमरी टीचर यानी PRT के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं.

Teacher Joining New Rule: टीचर पोस्टिंग में नया नियम

नई नीति के अनुसार, अब केवल वही अभ्यर्थी PRT के लिए पात्र होंगे जिनके पास DElEd डिप्लोमा होगा. DElEd को पहले BTC के नाम से भी जाना जाता था. यह एक दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स है जिसमें शिक्षकों को प्राथमिक स्तर के छात्रों को पढ़ाने के लिए आवश्यक ट्रेनिंग दी जाती है.

Teacher Joining Rules for Primary Level Supreme Court Notice यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

इस कोर्स में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों तरह के विषय शामिल होते हैं. DElEd कोर्स को चार सेमेस्टर में बांटा गया है और इसका उद्देश्य शिक्षकों को बेहतर शैक्षणिक और नैतिक ज्ञान देना होता है. यह कोर्स प्राथमिक शिक्षा की नींव को मजबूत करने में मदद करता है. अगर कोई पहली से पांचवीं कक्षा के बच्चों को पढ़ाना चाहता है, तो उसे अब बीएड नहीं बल्कि डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) करना होगा.

ITEP Course Launched: आ गया नया प्रोग्राम

नई शिक्षा नीति के तहत वर्ष 2030 तक “इंटीग्रेटेड टीचर्स एजुकेशन प्रोग्राम” (ITEP) पूरी तरह से लागू कर दिया जाएगा. यह एक चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम होगा जिसे 12वीं के बाद किया जा सकेगा. ITEP का उद्देश्य शिक्षकों को सभी शैक्षिक स्तरों के लिए उपयुक्त बनाना है, जैसे कि फाउंडेशनल, प्राइमरी, मिडिल और सेकेंडरी लेवल.

ITEP कोर्स के लागू होने के बाद BEd प्रोग्राम को पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाएगा. देश के कई विश्वविद्यालयों में इस कोर्स की शुरुआत हो चुकी है और आने वाले वर्षों में यह सभी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में अनिवार्य हो जाएगा.

CBSE New Notice: CBSE कक्षा 6 से शुरू करेगा 33 स्किल कोर्स, A फॉर AI, B फॉर ब्यूटी, C फॉर कोडिंग

Teacher Joining: बीएड का झंझट खत्म, अब इस परीक्षा से बन सकेंगे टीचर

नोट: प्राइमरी टीचर से बीएड को हटाने का फैसला सुप्रीम कोर्ट ने अगस्त 2023 में दिया था. इस फैसले के आधार पर ही यह लेख तैयार है.

Previous article जुबली समारोह ईश्वरीय आशीष का गवाह : जोसिमा
Next article दंपती ने जहर खाया, पत्नी की मौत, पति गंभीर
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel