[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Supreme court recruitment 2024 : सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में पर्सनल असिस्टेंट समेत 107 पद

Supreme court recruitment 2024 : सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में पर्सनल असिस्टेंट समेत 107 पद

0
Supreme court recruitment 2024 : सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में पर्सनल असिस्टेंट समेत 107 पद
सुप्रीम कोर्ट

Supreme court recruitment 2024 : सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया की ओर से कोर्ट मास्टर (शॉर्टहैंड), सीनियर पर्सनल असिस्टेंट और पर्सनल असिस्टेंट के कुल 107 पदों पर बहाली का नोटिफिकेशन जारी किया गया है. भारतीय उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

कुल पद 107

कोर्ट मास्टर (शॉर्टहैंड) 31
सीनियर पर्सनल असिस्टेंट 33
पर्सनल असिस्टेंट 43

आवेदन के लिए योग्यता

कोर्ट मास्टर (शॉर्टहैंड) पद के लिए मान्यताप्राप्त संस्थान से लॉ में स्नातक करनेवाले युवा आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार की इंग्लिश शॉर्टहैंड में 120 शब्द प्रति मिनट की स्पीड एवं कंप्यूटर पर काम करने की दक्षता के साथ 40 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए. साथ ही किसी सरकारी/ पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग/ स्टेचुरी निकाय में प्राइवेट सेक्रेटरी/ सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी/ सीनियर स्टेनोग्राफर पद पर न्यूनतम 5 वर्ष काम करने का अनुभव होना चाहिए.

सीनियर पर्सनल असिस्टेंट पद के लिए किसी भी विषय में स्नातक डिग्री प्राप्त करने के साथ इंग्लिश शॉर्टहैंड में 110 शब्द प्रति मिनट की स्पीड एवं कंप्यूटर पर काम करने की दक्षता एवं कंप्यूटर पर 40 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड रखनेवाले युवा आवेदन कर सकते हैं. 

पर्सनल असिस्टेंट पद के लिए स्नातक की योग्यता के साथ इंग्लिश शॉर्टहैंड में 100 शब्द प्रति मिनट की स्पीड, कंप्यूटर पर काम करने की दक्षता एवं कंप्यूटर पर 40 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड रखनेवाले युवा आवेदन के पात्र हैं.

इसे भी पढ़ें : NIOT recruitment 2024 : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशन टेक्नोलॉजी में प्रोजेक्ट साइंटिस्ट समेत 152 वेकेंसी

आयु सीमा

कोर्ट मास्टर (शॉर्टहैंड) पद के लिए आयु सीमा 30 से 45 वर्ष एवं सीनियर पर्सनल असिस्टेंट व पर्सनल असिस्टेंट पदों के लिए 18 से 30 वर्ष तय है. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी.

वेतनमान

कोर्ट मास्टर (शॉर्टहैंड) पद पर चयनित उम्मीदवारों को 67,700 रुपये, सीनियर पर्सनल असिस्टेंट पद पर चयनित उम्मीदवारों को 47,600 रुपये एवं पर्सनल असिस्टेंट पद पर चयनित उम्मीदवारों को 44,900 रुपये प्रतिमाह दिये जायेंगे.

चयन प्रक्रिया

उपरोक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शॉर्टहैंड टेस्ट, कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट एवं इंटरव्यू में दी गयी परफॉर्मेंस के आधार पर किया जायेगा.

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपये का भुगतान करना होगा. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को 250 रुपये अदा करने होंगे.
अंतिम तिथि : 25 दिसंबर, 2024.
अन्य जानकारी के लिए देखें : https://cdnbbsr.s3waas.gov.in/s3ec0490f1f4972d133619a60c30f3559e/uploads/2024/12/2024120333.pdf

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel