[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education success-story इंटरव्यू में टॉपर को पछाड़ा, जानिए कौन हैं Zinnia Aurora

इंटरव्यू में टॉपर को पछाड़ा, जानिए कौन हैं Zinnia Aurora

0
इंटरव्यू में टॉपर को पछाड़ा, जानिए कौन हैं Zinnia Aurora
अनुज अग्निहोत्री (बाएं), जिनिया अरोरा (दाएं)

Zinnia Aurora Marksheet: यूपीएससी की लिखित परीक्षा जितनी कठिन होती है, उतनी ही कठिन इंटरव्यू भी होता है. ऐसे में यूपीएससी के पर्सनालिटी टेस्ट में मिले अंक काफी मायने रखते हैं. UPSC द्वारा जारी मार्कशीट को अगर ध्यान से देखें अगर तो ऐसे कई कैंडिडेट्स हैं, जिन्होंने इंटरव्यू में टॉपर अनुज अग्निहोत्री से ज्यादा मार्क्स हासिल किए हैं. इनमें से एक हैं AIR रैंक 6 लाने वाली जिनिया अरोरा.

पर्सनैलिटी टेस्ट में जिनिया का प्रदर्शन टॉपर से बेहतर रहा. हालांकि लिखित परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री के ज्यादा अंक होने के कारण उनका कुल स्कोर अधिक रहा और वे ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल करने में सफल रहे. आइए जानते हैं कि दोनों उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में कितने अंक मिले.

Upsc Marksheet
यूपीएससी मार्कशीट स्क्रीनशॉर्ट (PC-ऑफिशियल पेज)

जिनिया अरोरा को UPSC Interview में मिले ज्यादा अंक

यूपीएससी द्वारा जारी मार्कशीट के अनुसार जिनिया अरोरा को लिखित परीक्षा में 822 अंक मिले. इसके बाद इंटरव्यू यानी पर्सनैलिटी टेस्ट में उन्हें 215 अंक प्राप्त हुए. इस तरह उनका कुल स्कोर 1037 अंक रहा. इंटरव्यू में जिनिया का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा.

यहां देखें अनुज अग्निहोत्री और जिनिया अरोरा के मार्क्स के बीच का अंतर

उम्मीदवारलिखित परीक्षाइंटरव्यूकुल अंक
अनुज अग्निहोत्री8672041071
जिनिया अरोरा8222151037

लिखित परीक्षा में आगे रहे अनुज अग्निहोत्री

यूपीएससी परीक्षा के टॉपर अनुज अग्निहोत्री ने लिखित परीक्षा में 867 अंक हासिल किए. इंटरव्यू में उन्हें 204 अंक मिले. इस तरह उनका कुल स्कोर 1071 अंक रहा और वे ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल करने में सफल रहे.

लिखित परीक्षा ने बनाया अंतर

दोनों उम्मीदवारों के अंकों की तुलना करें तो साफ दिखाई देता है कि इंटरव्यू में जिनिया अरोरा ने अनुज अग्निहोत्री से ज्यादा अंक हासिल किए, लेकिन लिखित परीक्षा में अनुज के ज्यादा अंक होने के कारण कुल स्कोर में वे आगे रहे. यही कारण है कि अनुज अग्निहोत्री को पहली रैंक मिली, जबकि जिनिया अरोरा छठे स्थान पर रहीं.

कौन हैं जिनिया अरोरा?

जिनिया अरोरा हरियाणा के रोहतक की रहने वाली हैं और उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया रैंक 6 हासिल की है. उनकी स्कूली पढ़ाई दिल्ली के संस्कृती स्कूल से हुई और इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज से इकोनॉमिक्स और पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया है.

यह भी पढ़ें- जॉब छोड़कर शुरू की UPSC की तैयारी, श्रुति ने हासिल की AIR 18

Previous article बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद
Next article बंगाल में विचाराधीन वोटरों को लेकर सस्पेंस, जानें कहां तक पहुंचा है SIR का काम
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel