[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education success-story JNU से MA, 23 की उम्र में बने IAS, कौन हैं PMO के नए डिप्टी सेक्रेटरी रवि मित्तल

JNU से MA, 23 की उम्र में बने IAS, कौन हैं PMO के नए डिप्टी सेक्रेटरी रवि मित्तल

0
JNU से MA, 23 की उम्र में बने IAS, कौन हैं PMO के नए डिप्टी सेक्रेटरी रवि मित्तल
IAS रवि मित्तल (Image: X)

IAS Ravi Mittal PMO Deputy Secretary: केंद्र सरकार की तरफ से आईएएस रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय में डिप्टी सेक्रेटरी की जिम्मेदारी दी गई है. छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस रवि मित्तल ने कई अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. उन्हें जमीनी स्तर पर काम करने का अच्छा अनुभव है. आइए IAS रवि मित्तल (IAS Ravi Mittal) की कॉलेज लाइफ से लेकर CMO में डिप्टी सेक्रेटरी बनने तक जर्नी पर एक नजर डालते हैं.

Who is IAS Ravi Mittal: कौन हैं आईएएस रवि मित्तल?

रवि मित्तल उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और उनका जन्म 13 जून 1993 को हुआ था. पढ़ाई के मामले में भी उनका रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से MBBS यानी डॉक्टर की पढ़ाई पूरी की.

इसके बाद उन्होंने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी यानी JNU से पब्लिक मैनेजमेंट में MA किया. मेडिकल और पब्लिक पॉलिसी दोनों की पढ़ाई करने की वजह से उन्हें प्रशासन को समझने में काफी मदद मिली. यही वजह है कि उन्हें नई पीढ़ी के पढ़े लिखे और सक्षम IAS अधिकारियों में गिना जाता है.

Image 207
Jnu से ma, 23 की उम्र में बने ias, कौन हैं pmo के नए डिप्टी सेक्रेटरी रवि मित्तल 3

2016 बैच के अधिकारी

रवि मित्तल 2016 बैच के IAS अधिकारी हैं और उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर मिला था. उन्होंने महज 23 साल की उम्र में देश की सबसे कठिन परीक्षा क्रैक कर ली थी. सेवा में आने के बाद उन्होंने राज्य में कई अहम जिम्मेदारियां संभालीं. शुरुआती दौर में उन्होंने महासमुंद और रायपुर में जिला पंचायत के CEO के तौर पर काम किया. यहां उन्होंने गांवों में विकास योजनाओं को लागू कराने और प्रशासन को मजबूत बनाने पर खास ध्यान दिया.

जशपुर कलेक्टर रहते हुए किया काम

रवि मित्तल को जशपुर जिले का कलेक्टर भी बनाया गया था. यह जिला आदिवासी बहुल इलाका है और यहां भौगोलिक चुनौतियां भी काफी हैं. ऐसे इलाके में काम करना किसी भी अफसर के लिए आसान नहीं होता. लेकिन रवि मित्तल ने यहां टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर प्रशासन को बेहतर बनाने की कोशिश की.

PMO में मिली बड़ी जिम्मेदारी

केंद्र सरकार ने अब रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय में डिप्टी सेक्रेटरी की जिम्मेदारी दी है. PMO में काम करना किसी भी अफसर के करियर का बड़ा पड़ाव माना जाता है. PMO में आने से पहले रवि मित्तल छत्तीसगढ़ में जनसंपर्क विभाग के कमिश्नर थे और साथ ही संवाद के CEO की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे.

यह भी पढ़ें: सिर से उठा पिता का साया, मां ने दी हिम्मत, देवरिया की तान्या को UPSC में AIR 200

Previous article बंगाल के अस्पताल में मिला लटका हुआ शव, सफाईकर्मी की मौत बना रहस्य
Next article कोडरमा के जयनगर थाने की हाजत में कैदी ने लगाई फांसी, पुलिस महकमे में हड़कंप
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel