[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education success-story 2 बार प्रीलिम्स में फेल, फिर भी नहीं मानी हार, MP के विश्वजीत को UPSC में AIR 67

2 बार प्रीलिम्स में फेल, फिर भी नहीं मानी हार, MP के विश्वजीत को UPSC में AIR 67

0
2 बार प्रीलिम्स में फेल, फिर भी नहीं मानी हार, MP के विश्वजीत को UPSC में AIR 67
विश्वजीत गुप्ता UPSC AIR 67 (Social Media)

Vishwajeet Gupta UPSC Topper: मध्य प्रदेश के दतिया जैसे शांत कस्बे से निकलकर देश की सबसे कठिन परीक्षा पास करना किसी सपने जैसा लगता है. लेकिन विश्वजीत गुप्ता ने इसे सच कर दिखाया है. UPSC 2025 के नतीजों में ऑल इंडिया रैंक 67 हासिल करने वाले विश्वजीत की कहानी बड़े-बड़े सुख-साधनों की नहीं, बल्कि सादगी, अनुशासन और पढ़ाई के प्रति ईमानदारी की है. आइए जानते विश्वजीत (Vishwajeet Gupta UPSC Topper) की जर्नी को करीब से जानते हैं. 

Vishwajeet Gupta UPSC Topper: कौन है विश्वजीत गुप्ता? 

विश्वजीत मध्य प्रदेश का रहने वाला है. उनके माता-पिता दोनों सरकारी स्कूल में टीचर हैं, इसलिए बचपन से ही घर में पढ़ाई-लिखाई का माहौल था. वे बचपन से ही पढ़ाई में काफी तेज थे. सही दिशा में पढ़ाई और धैर्य के साथ आज वे यह मुकाम तक पहुंच पाएं हैं. 

Vishwajeet Gupta UPSC Topper: दतिया से दिल्ली तक का सफर

विश्वजीत की शुरुआती पढ़ाई दतिया के केंद्रीय विद्यालय में 10वीं क्लास तक हुई. उनके कस्बे में सीनियर सेकेंडरी की सुविधा न होने के कारण उन्हें 11वीं और 12वीं के लिए ग्वालियर जाना पड़ा. घर से दूर जाने के इसी फैसले ने उन्हें अपनी कंफर्ट जोन से बाहर निकलना सिखाया. इसके बाद वे दिल्ली यूनिवर्सिटी आए और पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. यूपीएससी की तैयारी का ख्याल उन्हें कॉलेज के पहले साल में ही आया. 

चार प्रयासों में मिली सफलता 

विश्वजीत का सफर इतना भी आसान नहीं था. उन्होंने कुल चार बार कोशिश की. पहले और तीसरे प्रयास में तो वे प्रीलिम्स (Prelims) भी पास नहीं कर पाए थे. दूसरे प्रयास में वे इंटरव्यू तक पहुंचे, लेकिन फाइनल लिस्ट में नाम नहीं आ सका. लेकिन उन्होंने हार नहीं माना. चौथे प्रयास में उन्होंने अपनी स्ट्रेटेजी को और बेहतर बनाया. उन्होंने नए सिरे से तैयारी करने के बजाय अपनी पुरानी कमियों को सुधारा. उन्होंने ज्यादा फैक्ट्स और डेटा का यूज किया. अपने चौथे प्रयास में UPSC 2025 में AIR 67 हासिल कर लिया. 

इंटरव्यू में इंदौर के खाने पर हुई चर्चा

जब विश्वजीत दूसरी बार इंटरव्यू देने पहुंचे, तो इंटरव्यू पैनल के साथ उनकी बातचीत काफी दिलचस्प रही. उन्होंने अपनी हॉबी में ‘भारतीय व्यंजनों को एक्सप्लोर करना’ लिखा था. इस पर पैनल ने उनसे इंदौर के फेमस ‘छप्पन दुकान’ और ‘विजय चाट हाउस’ की खोपरा पैटीज के बारे में काफी देर तक बातें कीं. इसके अलावा उनसे भारत में चीता संरक्षण जैसे गंभीर मुद्दों पर भी सवाल हुए.

यह भी पढ़ें: बुलंदशहर के मानवेंद्र ने पहले प्रयास में क्रैक किया UPSC, हासिल की AIR 112

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel