[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education success-story नहीं थमी मेहनत की रफ्तार, पहले प्रयास में गया की वैष्णवी ने हासिल की UPSC AIR 298

नहीं थमी मेहनत की रफ्तार, पहले प्रयास में गया की वैष्णवी ने हासिल की UPSC AIR 298

0
नहीं थमी मेहनत की रफ्तार, पहले प्रयास में गया की वैष्णवी ने हासिल की UPSC AIR 298
वैष्णवी UPSC AIR 298 (Instagram)

Vaishnavi AIR 298: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में इस बार बिहार के गया जिले की बेटी वैष्णवी ने कमाल कर दिया है. दादपुर गांव की रहने वाली वैष्णवी ने अपने पहले ही प्रयास में UPSC परीक्षा में 298वीं रैंक हासिल की है. वैष्णवी की इस सफलता से न सिर्फ उनके परिवार में, बल्कि पूरे गया जिले और बेलागंज प्रखंड में गर्व महसूस कर रहे हैं. आइए इनकी जर्नी (Vaishnavi AIR 298) को करीब से जानते हैं. 

Vaishnavi AIR 298: बचपन से ही था बड़ा लक्ष्य पाने का सपना

वैष्णवी के पिता राजीव नयन कुमार कोल इंडिया लिमिटेड में सीनियर सर्वे ऑफिसर हैं और फिलहाल मध्यप्रदेश के सिंगरौली में तैनात हैं. वैष्णवी बचपन से ही पढ़ाई में बहुत तेज और अनुशासित रही हैं. उन्होंने कभी छोटे लक्ष्यों पर ध्यान नहीं दिया, बल्कि हमेशा कुछ बड़ा करने की ठानी थी. उनके स्वभाव में ही मेहनत और लगन थी. 

झारखंड से हुई स्कूल की पढ़ाई

वैष्णवी की शुरुआती पढ़ाई झारखंड के रामगढ़ से हुई. उन्होंने रामगढ़ के आर्मी स्कूल से 10वीं की परीक्षा फर्स्ट डिवीजन से पास की. इसके बाद वे आगे की पढ़ाई के लिए रांची चली गईं. रांची के फेमस जवाहर विद्या मंदिर स्कूल से उन्होंने अपनी 11वीं और 12वीं की पढ़ाई पूरी की. स्कूल के दिनों से ही उन्होंने सिविल सर्विस को अपना लक्ष्य बना लिया था और उसी दिशा में अपनी तैयारी को आगे बढ़ाया.

दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और फिर दिल्ली में तैयारी

हाइयर एजुकेशन के लिए वैष्णवी दिल्ली आ गईं और यहां के दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) से हिस्ट्री सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन की डिग्री ली. ग्रेजुएशन पूरा करने के तुरंत बाद वे पूरी तरह से UPSC की तैयारी में जुट गईं. दिल्ली का माहौल और सही रणनीति ने उनकी मेहनत को सही दिशा दी. वैष्णवी ने न केवल कठिन परिश्रम किया, बल्कि एक अनुशासन के साथ अपना शेड्यूल फॉलो किया.

Vaishnavi AIR 298: पहले ही प्रयास में मिली बड़ी कामयाबी

UPSC जैसी परीक्षा को पास करने में लोगों को कई साल लग जाते हैं, लेकिन वैष्णवी की मेहनत और स्पष्ट सोच का ही नतीजा था कि उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में यह मुकाम हासिल कर लिया. उन्होंने यूपीएससी 2025 के एग्जाम में AIR 298वीं रैंक हासिल किया है. उनकी इस सफलता ने यह भी दिखा दिया कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाली लड़कियां भी देश की सबसे कठिन परीक्षा में अपना परचम लहरा सकती हैं.

यह भी पढ़ें: 5 बार इंटरव्यू देने के बाद, मुजफ्फरपुर के वसीम को UPSC में AIR 157

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel