[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education success-story UPSC टॉपर श्रुति शर्मा की मार्कशीट, लिखित परीक्षा में 932 मार्क्स

UPSC टॉपर श्रुति शर्मा की मार्कशीट, लिखित परीक्षा में 932 मार्क्स

0
UPSC टॉपर श्रुति शर्मा की मार्कशीट, लिखित परीक्षा में 932 मार्क्स
यूपीएससी टॉपर श्रुति शर्मा (Image: Instagram)

UPSC Topper Shruti Sharma: यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा को क्रैक करने के लिए टॉपर्स के टिप्स और उनकी तैयारियों को जरूर ध्यान में रखना चाहिए. यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2021 (UPSC CSE 2021) रैंक 1 से क्रैक करने वाली IAS श्रुति शर्मा की यूपीएससी की मार्कशीट सामने आई है. लिखित परीक्षा से लेकर पर्सनल इंटरव्यू तक में श्रुति शर्मा को कितने मार्क्स मिले हैं ये यहां देख सकते हैं.

UPSC Topper Shruti Sharma: कौन हैं श्रुति शर्मा?

IAS श्रुति शर्मा मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर की रहने वाली हैं. हालांकि, उनकी पढ़ाई लिखाई दिल्ली में ही हुई है. उनकी स्कूलिंग दिल्ली के सरदार पटेल स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से इतिहास में ग्रेजुएशन किया. ग्रेजुएशन के बाद वो उन्होंने JNU से इकोनॉमिक्स से पोस्ट ग्रेजुएशन किया.

UPSC की तैयारी

शुरू से पढ़ाई में अव्वल श्रुति शर्मा ने यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी करने का मन बनाया. इसके लिए उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia) के यूपीएससी कोचिंग में दाखिला लिया. श्रुति शर्मा को यूपीएससी के पहले प्रयास में असफलता हाथ लगी.

ऐसे बनीं IAS Topper

अपने दूसरे ही प्रयास में श्रुति शर्मा ने यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा में इतिहास रच दिया. श्रुति को यूपीएससी 2021 में रैंक 1 प्राप्त हुआ और वो IAS सर्विस के लिए सेलेक्ट हो गईं. श्रुति शर्मा की यूपीएससी मार्कशीट काफी रोचक है. उन्हें लिखित परीक्षा में 932 मार्क्स मिले थे. वहीं, इंटरव्यू राउंड में श्रुति को 173 नंबर मिला था.

IAS Shruti Sharma Marksheet: देखें श्रुति शर्मा की मार्कशीट

श्रुति शर्मा ने Essay Paper-I में 132 अंक प्राप्त किए. General Studies-I (Paper-II) में उन्हें 119 अंक मिले. General Studies-II (Paper-III) में 128 अंक हासिल किए, जबकि General Studies-III (Paper-IV) में उन्हें 108 अंक प्राप्त हुए. सबसे बेहतर प्रदर्शन General Studies-IV (Paper-V) में देखने को मिला, जहां उन्होंने 139 अंक हासिल किए.

वैकल्पिक विषय इतिहास में भी उनका प्रदर्शन काफी मजबूत रहा. Optional-I History (Paper-VI) में उन्हें 150 अंक और Optional-II History (Paper-VII) में 156 अंक मिले. इस तरह लिखित परीक्षा में उनके कुल अंक 932 रहे. इसके बाद Personality Test में उन्होंने 173 अंक प्राप्त किए. सभी चरणों को मिलाकर उनका Final Total Score 1105 अंक रहा.

यह भी पढ़ें: IAS शक्ति दुबे की UPSC मार्कशीट देखी क्या? टॉपर को इंटरव्यू में मिले 200 मार्क्स

Previous article हाथियों के उत्पात से परेशान हैं लोग, रतजगा करने को विवश
Next article केरल में बीजेपी का कमाल! खत्म हुआ 40 साल का बनवास, वीवी राजेश बने तिरुअनंतपुरम के मेयर
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel