[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education success-story 2 साल तक बच्चे और पति से रहीं दूर, IAS अनु कुमारी ने इस तरह फोड़ा यूपीएससी

2 साल तक बच्चे और पति से रहीं दूर, IAS अनु कुमारी ने इस तरह फोड़ा यूपीएससी

0
2 साल तक बच्चे और पति से रहीं दूर, IAS अनु कुमारी ने इस तरह फोड़ा यूपीएससी
IAS अनु कुमारी (PC-इंस्टाग्राम)

UPSC Success Story IAS Anu Kumari: कई लड़कियां सोचती हैं कि शादी होने के बाद उनकी जिंदगी में एक ठहराव आ जाता है. इस ठहराव के कारण, वे कई नए फैसले नहीं ले पाती हैं और न ही अपने करियर को नई दिशा दे पाती हैं. लेकिन अनु कुमारी की कहानी इससे अलग है. वो दो सालों तक अपने पति और बेटे से दूर रहीं और आखिरकार यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में सफलता हासिल करके ही मानी.

कौन हैं IAS अनु कुमारी?

अनु कुमारी का जन्म हरियाणा के सोनीपत में 1984 में हुआ था. उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और फिर MBA किया. इसके बाद कुछ दिन प्राइवेट कंपनी में काम किया. लेकिन उनका मन अपनी नौकरी में नहीं लग रहा था. यही कारण है कि उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में शामिल होने का मन बनाया.

Ias Anu Kumari
IAS अनु कुमारी (PC-इंस्टाग्राम)

परिवार वालों ने साथ दिया

अनु कुमारी दो सालों तक अपने पति और बच्चे से दूर रहीं और जमकर यूपीएससी की तैयारी की. इस दौरान सिर्फ मोबाइल फोन पर ही वे अपने बेटे को देख पाती थीं. पहले अटेंप्ट में जोकि उन्होंने तैयारी के महज 45 दिन बाद दिया था, उसमें एक नंबर से रह गईं. लेकिन अनु कुमारी ने हार नहीं मानी और फिर से तैयारी शुरू कर दी.

दूसरे अटेंप्ट में पाई सफलता

2016 में AIR रैंक 2 के साथ सफलता हासिल कर ली. अनु कुमारी ने जब अपने पति और बच्चे से दूर रहकर तैयारी करने का फैसला लिया था, तब बहुत से लोग उन्हें कहा करते थे कि अब उनकी पढ़ने की उम्र निकल गई है. लोग कहते थे कि अब उनका समय निकल गया है. लेकिन अनु कुमारी ने उनकी एक न सुनी और किसी भी बात की परवाह किए बिना तैयारी में जुटी रहीं.

पति ने हर फैसले में दिया साथ

दिलचस्प बात ये है कि अनु कुमारी ने किसी कोचिंग संस्थान का सहारा नहीं लिया. उन्होंने मुफ्त ऑनलाइन संसाधनों का इस्तेमाल किया. इन सबमें उनके पति ने उनका भरपूर साथ दिया. फिलहाल वे केरलम के तिरुवनंतपुरम में अपनी सेवा दे रही हैं.

यह भी पढ़ें- IIT BHU से बीटेक के बाद प्लेसमेंट को ठुकराया, UPSC में पहली बार में मारी बाजी

Previous article Samastipur News: पेड़ बिक्री के 20 हजार रुपयों का विवाद, समस्तीपुर में गोतनी ने जेठानी की कर दी हत्या
Next article पुलिस के साथ दुर्व्यवहार मामले में आरोपित गिरफ्तार
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel