[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education success-story ब्रेकअप के दर्द को बनाया अपनी ताकत, बिना कोचिंग के AIR 48 लाकर IAS बने आदित्य पांडे

ब्रेकअप के दर्द को बनाया अपनी ताकत, बिना कोचिंग के AIR 48 लाकर IAS बने आदित्य पांडे

0
ब्रेकअप के दर्द को बनाया अपनी ताकत, बिना कोचिंग के AIR 48 लाकर IAS बने आदित्य पांडे
आदित्य पांडे UPSC AIR 48 (Instagram)

UPSC Success Story: फिल्मी पर्दे पर हमने कई बार देखा है कि जब किसी का दिल टूटता है, तो वह अपनी जिंदगी बदलने के लिए जी-जान लगा देता है. लेकिन असल जिंदगी में ऐसी कहानियां बहुत कम सुनने को मिलती हैं. बिहार के रहने वाले आदित्य पांडे की कहानी (UPSC Success Story) भी कुछ ऐसी ही है. उन्होंने न सिर्फ प्यार में मिले दर्द को बर्दाश्त किया, बल्कि उसे अपनी सबसे बड़ी ताकत बना लिया. एक समय था जब लोग उनके भविष्य पर हंसते थे, लेकिन आज वह देश के सबसे कठिन एग्जाम में से एक UPSC को पास करके एक IAS अफसर बन चुके हैं.

UPSC Success Story: शरारती बचपन और टीचर का वो ताना

आदित्य पांडे बिहार के पटना के रहने वाले हैं. वह अपने तीन बहनों और एक भाई के परिवार में सबसे छोटे हैं. बचपन में वह पढ़ाई से ज्यादा अपनी शरारतों के लिए जाने जाते थे. उनकी लापरवाही को देखकर एक बार उनके स्कूल के टीचर ने उनके पिता से मजाक में कह दिया था कि अगर यह लड़का पढ़ाई में कुछ बन गया, तो वह अपनी मूंछें मुंडवा लेंगे. शुरुआती पढ़ाई पटना में पूरी करने के बाद आदित्य अपनी बहन के पास गुजरात के जामनगर चले गए.

UPSC Success Story: 10वीं क्लास का भटकाव और पटना वापसी

जामनगर जाने के बाद आदित्य की पढ़ाई में सुधार हुआ. उन्होंने 8वीं और 9वीं क्लास में बेहतरीन परफॉर्मेंस दी और अपनी क्लास में टॉप किया. लेकिन 10वीं क्लास में आने के बाद उनकी लाइफ में एक गर्लफ्रेंड की एंट्री हुई. इस वजह से उनका ध्यान पढ़ाई से पूरी तरह भटक गया. जब हाईस्कूल का रिजल्ट आया, तो वह उनकी उम्मीद के मुताबिक बहुत कम था. बेटे को रास्ते से भटकता देख उनके पिता ने उन्हें तुरंत वापस पटना बुला लिया ताकि वह दोबारा अपनी पढ़ाई पर फोकस कर सकें.

Image 495
अप्लाई करने के लिए ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करें

दिल टूटा तो गर्लफ्रेंड से कहा- एक दिन IAS बनूंगा

12वीं पास करने के बाद आदित्य इंग्लिश लिटरेचर की पढ़ाई करना चाहते थे, लेकिन अपने पिता की इच्छा का सम्मान करते हुए उन्होंने इंजीनियरिंग में एडमिशन ले लिया. कॉलेज के शुरुआती दिन अच्छे चल रहे थे, लेकिन इसी बीच उनकी गर्लफ्रेंड से उनका ब्रेकअप हो गया. प्यार में मिले इस धोखे ने उन्हें अंदर से पूरी तरह हिला कर रख दिया. यह उनके लिए सबसे मुश्किल दौर था. इसी दुख और गुस्से के बीच उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड से कहा था कि वह एक दिन IAS अधिकारी बनकर दिखाएंगे.

Ias
IAS आदित्य पांडे (Instagram)

लगातार दो बार फेल होने पर भी नहीं मानी हार

UPSC की डगर इतनी आसान नहीं होती और आदित्य को भी शुरुआत में बड़े झटके लगे. साल 2021 और 2022 के प्रयासों में उन्हें लगातार असफलता हाथ लगी. नौकरी छोड़कर पूरी तरह तैयारी में डूबने के बाद भी जब सिलेक्शन नहीं हुआ, लेकिन आदित्य ने हिम्मत नहीं हारी. उन्होंने तय कर लिया था कि जब तक सफलता नहीं मिलेगी, तब तक वह पीछे नहीं हटेंगे.

बिना बड़ी कोचिंग, खुद के दम पर बनाई रणनीति

आदित्य ने अपनी गलतियों से सीखा और अपनी स्ट्रेटेजी को बदला. उन्होंने किसी नामी या महंगी टेस्ट सीरीज के पीछे भागने के बजाय इंटरनेट का सही यूज किया. वह घर पर ही ऑनलाइन मटीरियल जुटाकर खुद से पढ़ाई और प्रैक्टिस करते थे. मेन्स एग्जाम के लिए उन्होंने हर दिन आंसर राइटिंग की जमकर प्रैक्टिस की. वहीं इंटरव्यू के लिए उन्होंने बहुत ज्यादा लोगों की बातें सुनने के बजाय सिर्फ कुछ खास और सीमित मार्गदर्शकों से ही सलाह ली. अपने तनाव को दूर रखने के लिए वह हमेशा अपने परिवार और दोस्तों से बात करते थे.

Upsc
आदित्य पांडे AIR 48 (Instagram)

UPSC Success Story: यूपीएससी 2023 में 48वीं रैंक और पूरा हुआ सपना

कड़ी मेहनत, अनुशासन और कभी न टूटने वाले हौसले की बदौलत आदित्य पांडे ने आखिरकार UPSC 2023 की परीक्षा में ऑल इंडिया 48वीं रैंक हासिल की. जिस लड़के को कभी नाकाबिल समझा गया था, उसने अपनी मेहनत से सफलता का एक नया इतिहास लिख दिया.

यह भी पढ़ें: बीमारी को दी मात, मोबाइल से पढ़कर MP के आयुष ने निकाला UPSC

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel