[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education success-story अपने पहले क्लासरूम में पहुंचे अलख पांडे सर, नम आंखों में याद आया Physics Wallah का स्ट्रगल, देखें Video

अपने पहले क्लासरूम में पहुंचे अलख पांडे सर, नम आंखों में याद आया Physics Wallah का स्ट्रगल, देखें Video

0
अपने पहले क्लासरूम में पहुंचे अलख पांडे सर, नम आंखों में याद आया Physics Wallah का स्ट्रगल, देखें Video
Teachers Day 2025 पर अलख पांडे सर का वीडियो

Teachers Day 2025 पर फिजिक्स वाला क्लासेस के फाउंडर अलख पांडे का खास वीडियो सामने आया है. आज वे देश के सबसे सफल एजुकेटर और एड-टेक उद्यमियों में गिने जाते हैं. लेकिन इस सफलता के पीछे उनका लंबा संघर्ष छिपा है. वर्षों बाद अलख पांडे अपने पहले क्लासरूम पहुंचे, जहां से उनकी प्रेरणादायक यात्रा की शुरुआत हुई थी. उनका यह वीडियो छात्रों के लिए मेहनत और लगन का संदेश देता है.

Teachers Day 2025 Special: अलख पांडे की कहानी

अलख पांडे का जन्म प्रयागराज (इलाहाबाद) के एक सामान्य परिवार में हुआ. बचपन से ही पढ़ाई में अच्छे थे, लेकिन आर्थिक स्थिति मज़बूत नहीं थी. कॉलेज के दिनों में उन्हें पैसों की तंगी का सामना करना पड़ा. परिवार की मदद करने और अपनी पढ़ाई का खर्च निकालने के लिए उन्होंने ट्यूशन पढ़ाना शुरू किया. शुरू में उन्हें बहुत कम फीस मिलती थी, लेकिन उनका पढ़ाने का तरीका अनोखा और दोस्ताना था, जिससे बच्चे उन्हें पसंद करने लगे.

धीरे-धीरे उन्होंने सोचा कि क्यों न ज्यादा बच्चों तक पहुंचा जाए. इसी सोच से उन्होंने YouTube पर मुफ्त पढ़ाना शुरू किया. शुरुआत में वीडियो बनाने के लिए उनके पास महंगे संसाधन नहीं थे. साधारण मोबाइल और बोर्ड पर पढ़ाते हुए उन्होंने वीडियो अपलोड किए. कई बार उन्हें ताने भी सुनने पड़े, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी.

आज उनकी मेहनत और संघर्ष का नतीजा है कि “Physics Wallah” एक बड़ी एड-टेक कंपनी बन चुकी है, जो लाखों बच्चों को किफायती शिक्षा दे रही है. अलख पांडे का संघर्ष सिखाता है कि सीमित साधनों के बावजूद मेहनत और लगन से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है.

पहले क्लासरूम को देखने पहुंचे

अपने सफर को याद करते हुए अलख पांडे सर प्रयागराज में अपने पहले क्लासरूम को देखने पहुंचे. क्लास में खड़े होकर उन्होंने बताया कि वो जब पढ़ाने आते थे तो साइकल से आते थे जिसमें स्टैंड भी नहीं थी. दीवार से चेक लगाकर साइकल खड़ी करते थे. अपनी स्ट्रगल को याद करते हुए उनकी आखें नम भी हो गईं.

यह भी पढ़ें: Teachers Day Special: स्मार्ट क्लास, ऑनलाइन लर्निंग और AI टूल्स ने बदली शिक्षकों की जिम्मेदारियां

Previous article Asia Cup 2025 से पहले इन दो खिलाड़ियों ने ढाया कहर, UAE को हराकर फाइनल में पाकिस्तान
Next article वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम में बदलाव, इस खिलाड़ी को अचानक टीम में किया गया शामिल
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel