[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education success-story पहला प्यार मॉडलिंग, ग्लैमरस करियर छोड़कर UPSC में गाड़ा झंडा, तस्कीन बनीं अधिकारी

पहला प्यार मॉडलिंग, ग्लैमरस करियर छोड़कर UPSC में गाड़ा झंडा, तस्कीन बनीं अधिकारी

0
पहला प्यार मॉडलिंग, ग्लैमरस करियर छोड़कर UPSC में गाड़ा झंडा, तस्कीन बनीं अधिकारी
Taskeen Khan (Photo Instagram)

Taskeen Khan Success Story: उत्तराखंड की रहने वाली तस्कीन खान ने कम उम्र में ही मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख लिया था. वो प्रोफेशनल मॉडल और एक्ट्रेस के रूप में काम कर चुकी हैं. उनकी खूबसूरती और आत्मविश्वास ने उन्हें “मिस उत्तराखंड” का खिताब दिलाया. उस समय उनका सपना था कि वो मिस इंडिया बनें और बड़े फैशन ब्रांड्स के साथ काम करें. लेकिन किस्मत ने उनके लिए कुछ और ही लिखा था.

शुरू से पढ़ाई में अव्वल

तस्कीन बताती हैं कि वो स्कूल के दिनों में पढ़ाई में बहुत तेज नहीं थीं. उन्हें मैथ्स से डर लगता था, फिर भी उन्होंने 10वीं और 12वीं में 90% से ज्यादा अंक हासिल किए. वो मानती हैं कि अगर मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो कोई विषय मुश्किल नहीं रहता. पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने बास्केटबॉल, डांस और डिबेट में भी अपना जलवा दिखाया. वो नेशनल लेवल की डिबेटर और बास्केटबॉल चैंपियन भी रह चुकी हैं.

Taskeen Khan Success Story: मेडिकल से मॉडलिंग

तस्कीन ने NEET UG पास की थी, लेकिन आर्थिक कारणों से मेडिकल कॉलेज में दाखिला नहीं ले सकीं. इसके बाद उन्होंने बीएससी की पढ़ाई पूरी की और मॉडलिंग में अपना करियर बनाया. कुछ समय तक उन्होंने विज्ञापनों और फैशन शो में काम किया, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें महसूस हुआ कि यह करियर उन्हें भीतर से संतुष्टि नहीं दे रहा.

इसी दौरान एक फॉलोअर ने सोशल मीडिया पर उनसे कहा- “आप यूपीएससी क्यों नहीं करतीं?” यह सवाल तस्कीन (Taskeen Khan) की जिंदगी का टर्निंग पॉइंट बन गया. मॉडलिंग के चमकते मंच से निकलकर तस्कीन ने यूपीएससी की तैयारी शुरू की.

10-12 घंटे पढ़ाई

तस्कीन बताती हैं कि उन्होंने हर दिन 10-12 घंटे पढ़ाई की और खुद को अनुशासन में ढाल लिया. साल 2022 में उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में 736वीं रैंक हासिल की. आज वो इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस (IRMS) में ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं.

यह भी पढ़ें: बिहारी बेटी का सॉलिड वादा, 10 साल घर से दूरी, लौटी IPS बनकर तो गर्व से फूला पिता का सीना

Previous article Bihar Elections 2025: बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह ने 14 को करेंगे नामांकन, बताया किस पार्टी से लड़ेंगे चुनाव
Next article ससुराल वालों ने विवाहिता को पीटा,अस्पताल में इलाजरत
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel