[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education success-story DSP की ड्यूटी के दौरान आया रिजल्ट, प्रिया बन गईं SDM, MPPSC में Rank 1 टॉपर

DSP की ड्यूटी के दौरान आया रिजल्ट, प्रिया बन गईं SDM, MPPSC में Rank 1 टॉपर

0
DSP की ड्यूटी के दौरान आया रिजल्ट, प्रिया बन गईं SDM, MPPSC में Rank 1 टॉपर
SDM Priya Pathak MPPSC Topper (PC: instagram)

SDM Priya Pathak Success Story: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) के 2019 का रिजल्ट चार साल बाद जारी हुआ था. रिजल्ट जारी होते ही इस परीक्षा में टॉप करने वाली प्रिया पाठक (SDM Priya Pathak) के नाम की चर्चा हर तरफ होने लगती है. प्रिया पाठक ने स्टेट सिविल सर्विस की परीक्षा को दोबारा क्रैक कर लिया था. खास बात ये थी कि इससे पहले उनका चयन DSP पद पर हो गया था. आइए प्रिया पाठक की इस सफलता के पीछे के संघर्ष को करीब से जानते हैं.

SDM Priya Pathak Success Story: कौन हैं प्रिया पाठक?

प्रिया की पढ़ाई की शुरुआत सतना के सरस्वती विद्यालय से हुई, जहां उन्होंने कक्षा 1 से 5 तक शिक्षा प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने कक्षा 6 से 12वीं तक की पढ़ाई राहिकवारा नागौद नवोदय विद्यालय से की. मेहनत और लगन के साथ उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की और आगे बढ़ते हुए जबलपुर से बीएससी बायो टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन किया. यहीं से उनके मन में प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना और भी गहरा हो गया.

MPPSC में मिली सफलता

साल 2019 में उन्होंने पहली बार MP PCS परीक्षा दी. यह उनका पहला प्रयास था और इसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया. इसके बाद 2020 में भी उन्होंने परीक्षा दी, जिसमें उनका चयन डीएसपी के पद पर हुआ और उन्हें रैंक 18 मिली. हालांकि डीएसपी का पद पाना भी बड़ी उपलब्धि थी, लेकिन उनका असली सपना प्रशासनिक सेवा में जाना था. यही वजह थी कि वह 2019 के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रही थीं.

जब 2019 का फाइनल रिजल्ट घोषित हुआ तो प्रिया ने न सिर्फ सफलता पाई बल्कि टॉपर बनकर इतिहास रच दिया. उन्हें कुल 1066 अंक मिले और उनका चयन एसडीएम के पद पर हुआ. डीएसपी के पद पर कार्यरत रहने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और प्रशासनिक सेवा की ऊंचाई हासिल कर ली.

बन गईं SDM

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MP PCS) 2019 का फाइनल रिजल्ट जब चार साल बाद आया तो सबसे ऊपर एक नाम चमक रहा था जो प्रिया पाठक का था. प्रिया पाठक (SDM Priya Pathak) ने न सिर्फ परीक्षा में सफलता पाई बल्कि पूरे प्रदेश में रैंक 1 हासिल कर एक नई मिसाल कायम की. फिलहाल वो SDM के पद पर तैनात हैं.

यह भी पढ़ें: जिस अस्पताल में मां सफाईकर्मी, बेटी बनेगी डॉक्टर, भावुक कर देगी इस Topper की कहानी 

Previous article निर्यातकों को बड़ी राहत, सरकार ने एक्सपोर्ट टैक्स रिफंड योजना मार्च 2026 तक बढ़ाई
Next article पट खुलते ही देवी के दर्शन के लिए मंदिरों तक पहुंचे श्रद्धालु
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel