[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education success-story बिना कोचिंग UPSC में गाड़ा झंडा, गाजियाबाद की साक्षी को मिला AIR 151

बिना कोचिंग UPSC में गाड़ा झंडा, गाजियाबाद की साक्षी को मिला AIR 151

0
बिना कोचिंग UPSC में गाड़ा झंडा, गाजियाबाद की साक्षी को मिला AIR 151
साक्षी सक्सेना UPSC AIR 151 (Instagram)

Sakshi Saxena UPSC Topper: अक्सर लोगों को लगता है कि बिना किसी नामी कोचिंग के देश की सबसे कठिन परीक्षा यूपीएससी (UPSC) को पास करना नामुमकिन है. लेकिन गाजियाबाद की साक्षी सक्सेना ने इस बात को पूरी तरह गलत साबित कर दिया है.

साक्षी ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 151वीं रैंक हासिल की है. आइए जानते हैं गाजियाबाद की रहने वाली साक्षी सक्सेना की इस शानदार सफलता की कहानी, उनकी रणनीति और उन चुनौतियों के बारे में जिनसे लड़कर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया.

Sakshi Saxena UPSC Topper: कौन हैं साक्षी सक्सेना?

साक्षी सक्सेना मूल रूप से गाजियाबाद के शास्त्री नगर की रहने वाली है. वे बचपन से ही पढ़ाई में काफी होनहार स्टूडेंट रही है. उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में बिना किसी कोचिंग के सेल्फ-स्टडी के जरिए यूपीएससी 2025 में ऑल इंडिया रैंक 151 हासिल की है.

माता-पिता हैं वकील 

साक्षी एक पढ़े-लिखे परिवार से आती हैं. उनके माता-पिता पेशे से वकील और भारतीय न्यायपालिका में मध्यस्थता के सीनियर ट्रेनर हैं. साक्षी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई डीपीएस गाजियाबाद से की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) से एंथ्रोपोलॉजी में ग्रेजुएशन और प्रयागराज से कॉग्निटिव साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन किया. 

दो असफलताओं से नहीं हारी हिम्मत

साक्षी (Sakshi Saxena UPSC Topper) के लिए यह सफर इतना आसान नहीं था. यह उनका तीसरा प्रयास था. इससे पहले के दो प्रयासों में वे प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) भी पास नहीं कर पाई थीं. लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय अपनी गलतियों से सीखा. तीसरे प्रयास में उन्होंने न केवल प्रीलिम्स निकाला, बल्कि मेन्स और इंटरव्यू को भी पास करके UPSC 2025 में AIR 151 हासिल की. 

रोज 8 घंटे की सेल्फ स्टडी

साक्षी रोजाना लगभग 8 घंटे पढ़ाई करती थीं. उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती यूपीएससी और राज्य स्तरीय पीसीएस (जैसे यूपीपीसीएस और बीपीएससी) की तैयारी के बीच संतुलन बनाना था. वे हर दिन 3 घंटे राज्य पीसीएस के लिए देती थीं और बाकी का पूरा समय यूपीएससी की तैयारी में लगाती थीं.

साक्षी (Sakshi Saxena UPSC Topper) ने तैयारी के लिए कोई  कोचिंग जॉइन नहीं की, बल्कि खुद से पढ़ाई की. उन्होंने अपनी तैयारी को मजबूत करने के लिए कुछ ऑनलाइन प्रोग्राम्स और टेस्ट सीरीज की मदद ली. उनकी इस मेहनत का नतीजा यह रहा कि उन्होंने इस साल यूपीपीसीएस और बीपीएससी की मुख्य परीक्षा भी पास कर ली.

यह भी पढ़ें: IIT बॉम्बे से BTech, छोड़ी दिल्ली मेट्रो की जॉब, तुषार ने ऐसे क्रैक किया UPSC

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel