[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education success-story बिहार के कॉलेज से Google पहुंचीं प्रतिष्ठा, BTech कंप्यूटर साइंस नहीं इस ब्रांच में लिया एडमिशन

बिहार के कॉलेज से Google पहुंचीं प्रतिष्ठा, BTech कंप्यूटर साइंस नहीं इस ब्रांच में लिया एडमिशन

0
बिहार के कॉलेज से Google पहुंचीं प्रतिष्ठा, BTech कंप्यूटर साइंस नहीं इस ब्रांच में लिया एडमिशन
Google में इंटर्नशिप पाने वाली प्रतिष्ठा प्रज्ञा

Success Story Pratishtha Pragya Google: टॉप मल्टीनेशनल कंपनियां गूगल और माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी पाना हर छात्र का सपना होता है. बिहार का एक कॉलेज छात्रों के इसी सपने को पूरा करने का काम कर रहा है. इस कॉलेज का प्लेसमेंट रिकॉर्ड काफी चर्चा में है. यहां की एक छात्रा प्रतिष्ठा प्रज्ञा को इस गूगल में इंटर्नशिप (Internship in Google) करने का मौका मिला है. आइए इस कॉलेज के प्लेसमेंट को करीब से जानते हैं.

IIIT Bhagalpur में शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड

बिहार के भागलपुर में स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT Bhagalpur) का प्लेसमेंट रिकॉर्ड शानदार है. इस कॉलेज की ओर से जारी डिटेल्स के अनुसार, यहां के कई छात्रों को Google और Amazon में इंटर्नशिप और प्लेसमेंट मिला है.

प्रतिष्ठा को Google में मिला इंटर्नशिप

हाल ही में IIIT Bhagalpur की छात्रा प्रतिष्ठा प्रज्ञा ने Google में इंटर्नशिप पाने का शानदार मुकाम हासिल किया है. उनके LinkedIn प्रोफाइल के अनुसार, प्रतिष्ठा ने साल 2022 में इस कॉलेज में एडमिशन लिया था. उन्होंने बीटेक कंप्यूटर साइंस के बजाय बीटेक इन इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में दाखिला लिया. उनके अनुसार, अगले साल यानी 2026 में उनका बीटेक पूरा होने वाला है.

प्रतिष्ठा की इस उपलब्धि ने IIIT Bhagalpur की प्रतिष्ठा को और भी ऊंचा कर दिया है. Google जैसी टेक्नोलॉजी कंपनी में इंटर्नशिप मिलना किसी भी छात्र के लिए गर्व की बात होती है. यह कॉलेज छात्रों को न सिर्फ अकादमिक ज्ञान देता है, बल्कि उन्हें इंडस्ट्री की डिमांड के अनुसार तैयार भी करता है.

Amazon में नंदिनी पांडेय का प्लेसमेंट

नंदिनी पांडेय ने IIIT भागलपुर से BTech की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2021 में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग में एडमिशन लिया था. नंदिनी ने शुरुआत से ही पढ़ाई और प्रोजेक्ट्स में मेहनत की. उनके समर्पण और लगन की वजह से उन्हें बेहतरीन मौके मिले. जनवरी 2025 में, उन्हें Amazon में सॉफ्टवेयर डेवलपर इंटर्नशिप के लिए चुना गया.

यह भी पढ़ें: Google में 80 लाख का पैकेज छोड़ा, Meta पहुंची गरिमा, IIT-NIT नहीं इस कॉलेज से ली BTech की डिग्री

Previous article केंद्रीय मंत्री के जन्मदिन पर पार्टी के नेताओं ने दी बधाई
Next article मांझा बाजार में बढ़ता जा रहा डेंगू का कहर, अब तक 50 से अधिक लोग हो चुके संक्रमित
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel