[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education success-story जबलपुर के लाल ने रचा इतिहास! Ambulance से दिया इंटरव्यू, अब बनेंगे डिप्टी क्लेक्टर 

जबलपुर के लाल ने रचा इतिहास! Ambulance से दिया इंटरव्यू, अब बनेंगे डिप्टी क्लेक्टर 

0
जबलपुर के लाल ने रचा इतिहास! Ambulance से दिया इंटरव्यू, अब बनेंगे डिप्टी क्लेक्टर 
MPPSC PCS टॉपर हिमांशु सोनी

MPPSC PCS Topper Himanshu Soni Success Story: हाल ही में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने पीसीएस परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी किया है. परीक्षार्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर चेक कर सकते हैं. जारी रिजल्ट के अनुसार, देवांशु शिवहरे ने पहला स्थान हासिल किया है. वहीं टॉप करने वालों में एक नाम हिमांशु सोनी का भी है, जिन्होंने Ambulance में बैठकर परीक्षा दी थी. हिमांशु ने वो कर दिखाया है, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते. हिमांशु दिव्यांग कोटे से चुने गए हैं. उन्होंने MPPSC 2024 में दिव्यांग कोटे से पहला स्थान और ओवरऑल में 13वीं रैंक हासिल की है और अब वे Deputy Collector बनेंगे. 

MPPSC PCS Topper Himanshu Soni: हार नहीं मानी 

हिमांशु ने जिस पल इस धरती पर कदम रखा, उनकी जिंदगी में चुनौतियां शामिल हो गईं. वे जन्म से ही दिव्यांग हैं. रोजमर्रा के काम के लिए भी उन्हें व्हील चेयर और घर वालों का सहारा लेना पड़ता था. उनकी दिव्यांगता ने उन्हें कभी रोका नहीं. हिमांशु ने कभी हार नहीं मानी और हमेशा शिक्षा हासिल करने के लिए मेहनत व प्रयास करते रहे. हिमांशु जबलपुर के रहने वाले हैं.

MPPSC PCS Topper Himanshu Soni: परीक्षा से पहले हाथ टूट गया 

लेकिन हिमांशु के जिंदगी में सबसे बुरा वक्त तब आया जब इंटरव्यू से ठीक नौ दिन पहले, 19 अगस्त को वे बाथरूम में फिसल गए और उनका हाथ बुरी तरह फ्रैक्चर हो गया. डॉक्टरों ने तुरंत ऑपरेशन की सलाह दी और 23 अगस्त को उनका ऑपरेशन हुआ.

MPPSC PCS Topper Himanshu Soni: एंबुलेंस में बैठकर दी परीक्षा 

28 अगस्त को इंटरव्यू था. दर्द और पीड़ा के बीच हिमांशु ने परीक्षा दी. पहले उनके मन में इंटरव्यू को छोड़ने का ख्याल आया. लेकिन उनके पिता ने उन्हें हिम्मत दी और कहा, “मौका हाथ से मत जाने देना, दर्द से बड़ी मंज़िल होती है”. आखिरकार उन्होंने एंबुलेंस में बैठकर इंटरव्यू दिया. 

Himanshu Soni Success Story: समाज के लिए मिसाल

हिमांशु की रातों की मेहनत और उनके परिवार के त्याग के दम पर उन्होंने ये सफलता हासिल की है. उन्होंने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता को दिया. अब Deputy Collector बनकर वे सिर्फ एक सरकारी पद पर कार्यरत नहीं होंगे बल्कि उन्होंने एक मिसाल कायम की है. वे हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणास्वरूप हैं जो चुनौतियों का सामना कर रहे हैं और सफलता हासिल करना चाहते हैं.  

यह भी पढ़ें- चमक-दमक छोड़ चुनी Army की वर्दी, ब्यूटी और बहादुरी की मिसाल, कौन हैं Kashish Methwani

Previous article अब बिहार के इस स्टेशन से चेरलापल्ली तक चलेगी अमृत भारत ट्रेन, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
Next article 11 छक्के, क्रिस लिन की तबाही ने लगाई गेंदबाजों की क्लास, ठोक दिया तुफानी शतक, देखें
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel