[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education success-story पिता का अधूरा सपना बेटी ने किया पूरा! शीतल मेहलान बनीं क्षेत्र की पहली महिला आर्मी ऑफिसर

पिता का अधूरा सपना बेटी ने किया पूरा! शीतल मेहलान बनीं क्षेत्र की पहली महिला आर्मी ऑफिसर

0
पिता का अधूरा सपना बेटी ने किया पूरा! शीतल मेहलान बनीं क्षेत्र की पहली महिला आर्मी ऑफिसर
शीतल मेहलान

Lieutenant Sheetal Mehlan: हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली शीतल मेहलान ने कुछ ऐसा कर दिखाया जिससे उनकी कई पीढ़ी याद रखेगी. वे नेशनल डिफेंस अकैडमी (NDA) ट्रेनिंग के जरिए भारतीय सेना में अधिकारी बनी हैं. वे अपने फील्ड की पहली महिला आर्मी ऑफिसर (First Lady Army Officer) बन गई हैं.

NDA के पहले महिला बैच से निकलीं

शीतल मेहलान NDA में शामिल होने वाली लड़कियों के पहले बैच का हिस्सा थीं. अगस्त 2022 में NDA में महिलाओं के प्रवेश की शुरुआत हुई थी और अब ट्रेनिंग पूरा करने के बाद शीतल ने अपने परिवार और फील्ड का नाम रोशन किया है.

पिता के अधूरे सपने को किया पूरा

शीतल के पिता अशोक मेहलान आर्मी में जाना चाहते थे. लेकिन परिवार की जिम्मेदारियों के कारण वे अपने सपने को पूरा नहीं कर सके. वहीं अब बेटी ने पिता के अधूरे सपने को पूरा कर दिया. बेटी की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए पिता ने कहा कि उनकी बेटी ने परिवार का सपना पूरा कर दिया.

भावुक हुआ परिवार

पासिंग आउट परेड के दौरान पूरा परिवार भावुक हो गया. उन्होंने बताया कि शीतल उनके परिवार की पहली आर्मी ऑफिसर हैं और इस उपलब्धि ने पूरे परिवार को गौरवान्वित किया है.

17 महिला कैडेट्स में शामिल रहीं शीतल

हाल ही में NDA से 300 पुरुष कैडेट्स के साथ 17 महिला कैडेट्स ने भी ग्रेजुएशन पूरा किया है. शीतल इसी ऐतिहासिक बैच का हिस्सा रहीं. यह बैच इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि NDA में महिलाओं के प्रवेश के बाद यह पहला समूह है जिसने ट्रेनिंग पूरी की है.

युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा


शीतल मेहलान की सफलता उन युवतियों के लिए प्रेरणा है जो भारतीय सेना में करियर बनाने का सपना देखती हैं. छोटे शहर से निकलकर NDA तक का सफर तय करने और सेना में अधिकारी बनने की उनकी कहानी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का उदाहरण है.

यह भी पढ़ें- एक को मिला समंदर, दूसरा बना जमीन की ढाल, मिलिए देश के अनोखे ‘फौजी कपल’ से

Previous article New release : ‘वेलकम टू द जंगल’ का गाना ‘दीवाने हैं’ हुआ आउट, एक साथ नजर आये कई दिग्गज
Next article क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2: वैष्णवी पर घिनौना आरोप लगाती है नंदिनी, इस वजह से फूट-फूटकर रोता है पार्थ
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel