[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education success-story जोधपुर की लाडली ने बिहार में गाड़ा झंडा! पहले ही प्रयास में बनीं IAS

जोधपुर की लाडली ने बिहार में गाड़ा झंडा! पहले ही प्रयास में बनीं IAS

0
जोधपुर की लाडली ने बिहार में गाड़ा झंडा! पहले ही प्रयास में बनीं IAS
IAS कृष्णा जोशी

IAS Success Story: बीते कुछ सालों में राजस्थान से कई आईएएस आईपीएस निकले हैं. ऐसा ही एक नाम हैं, कृष्णा जोशी. कृष्णा जोशी राजस्थान के जोधपुर की रहने वाली हैं. उन्होंने अपनी लगन और मेहनत के दम पर यूपीएससी सीएसई (UPSC CSE) परीक्षा में सफलता हासिल की है. दिलचस्प बात ये है कि राजस्थान की इस बेटी का कैडर बिहार है यानी कि वे अपनी सेवा बिहार में दे रही हैं. आइए, जानते हैं आईएएस कृष्णा जोशी की सफलता (IAS Krishna Joshi Success Story) की कहानी.

IAS Success Story: पिता वकील, बेटी बन गई आईएएस

कृष्णा का जन्म 08 अक्टूबर 2001 (Krishna Joshi IAS Date of Birth) को हुआ था. वे मूल रूप से जोधपुर की रहने वाली हैं. उनके पिता पेशे से वकील हैं. कृष्णा जोशी ने 22 साल की छोटी उम्र में आईएएस बनकर सभी को चौंका दिया. कृष्णा जोशी का ये सफर इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि उन्होंने बहुत कम उम्र में ये उपलब्धि हासिल की है. उनके पिता ने उन्हें हमेशा सिविल सेवा में आने के लिए प्रेरित किया.

Krishna Joshi IAS Education: कहां से हुई पढ़ाई लिखाई?

उनकी शुरुआती पढ़ाई से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई जोधपुर से हुई है. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) की लेडी श्रीराम कॉलेज से अंग्रेजी में ग्रेजुएशन किया. ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी

IAS Krishna Joshi Rank: पहले प्रयास में कृष्णा जोशी ने पाई सफलता

कृष्णा जोशी की कहानी उन लाखों युवाओं के लिए उम्मीद की रोशनी है, जो यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा का सपना देखते हैं. पहले ही प्रयास में 2023 में परीक्षा पास कर 73वीं रैंक हासिल करना सिर्फ एक उपलब्धि नहीं, बल्कि उनकी मेहनत, धैर्य और अटूट विश्वास की जीत है. कई रातों की जागरण, अनगिनत असफलताओं का डर और परिवार की उम्मीदों का बोझ, इन सबके बीच कृष्णा ने हार नहीं मानी. उनका सफर बताता है कि जब इरादे मजबूत हों और दिल में कुछ कर दिखाने की आग हो, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती.

IAS Krishna Joshi Current Posting: कहां कार्यरत हैं कृष्ण जोशी?

कृष्णा जोशी को वर्ष 2025 में बिहार के नालंदा जिले में बड़ी जिम्मेदारी मिली थी. उन्हें नालंदा जिले की सरफराज में सहायक कलेक्टर की जिम्मेदारी मिली थी. उनसे कई सारे युवाओं को प्रेरणा मिलती है.

यह भी पढ़ें- UPSC Interview Tips: नहीं क्रैक हो पा रहा है इंटरव्यू? इन 7 टिप्स की मदद से मिलेगी जीत

Previous article Bhojpuri Song: पवन सिंह के ‘घघरी’ गाने ने दर्शकों के बीच मचाया धमाल, 100 मिलियन पर पहुंचा व्यूज, देखें वीडियो
Next article Vaibhav Suryavanshi का तूफानी शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बना डाला बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel