[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education success-story चंडीगढ़ के बेटे ने किया कमाल, JEE Main में रैंक 8, IIT Bombay से पढ़ने का सपना

चंडीगढ़ के बेटे ने किया कमाल, JEE Main में रैंक 8, IIT Bombay से पढ़ने का सपना

0
चंडीगढ़ के बेटे ने किया कमाल, JEE Main में रैंक 8, IIT Bombay से पढ़ने का सपना
जेईई मेन टॉपर आरुष सिंघल

JEE Main Topper 2026: जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट जारी होने के साथ ही कई राज्यों से होनहार स्टूडेंट्स की सफलता की कहानी सामने आ रही है. ऐसा ही एक कहानी चंडीगढ़ के आरुष सिंघल  की है, जिन्होंने JEE Main में AIR रैंक 8 हासिल किया है. उनके परिवार ने कभी भी उन पर IIT का प्रेशर नहीं डाला. फिर भी आरुष ने अपने गोल के लिए लगातार मेहनत की और आखिरकार सफलता हासिल कर ली. 

पढ़ाई के साथ-साथ प्रैक्टिस है जरूरी

आरुष ने 100 परसेंटाइल स्कोर करते हुए देश के टॉप छात्रों में जगह बनाई. उनका कहना है कि सफलता का सबसे बड़ा मंत्र कॉन्सेप्ट की मजबूत समझ और रेगुलर प्रैक्टिस है. वे पढ़ाई के साथ-साथ मॉक टेस्ट देते थे और हर टेस्ट के बाद अपनी गलतियों को एनालाइज करते थे.

Image 259
JEE Main 2026 रिजल्ट का स्क्रीनशॉट (PC-jeemain.nta.nic.in)


तैयारी के दौरान सोशल मीडिया से बनाई दूरी 

तैयारी के दौरान उन्होंने मोबाइल फोन और सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी, ताकि पढ़ाई पर पूरा फोकस किया जा सके. उन्होंने रोजाना करीब 10- 12 घंटे पढ़ाई की और एक फिक्स रूटीन अपनाया, जिसमें छोटे-छोटे ब्रेक भी शामिल थे.

आरुष हमेशा से पढ़ने में अच्छे थे

आरुष पहले भी कई शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं. अब उनका अगला लक्ष्य JEE Advanced को क्रैक करना है. वे आगे चलकर IIT Bombay से कंप्यूटर साइंस (CSE) इंजीनियरिंग करना चाहते हैं. उनकी सफता दिखाती है कि अगर सही दिशा में अनुशासन के साथ रेगुलर प्रैक्टिस की जाए तो सफलता जरूर मिलती है.

सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स आंध्र से

NTA ने 20 अप्रैल को जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया. इस परीक्षा में कुल 26 छात्रों ने 100 परसेंटाइल हासिल किया है. 100 परसेंटाइल में सबसे  ज्यादा स्टूडेंट्स आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के हैं. राजस्थान और दिल्ली से भी कुछ स्टूडेंट्स हैं.

यह भी पढ़ें- यूपी के लाल ने किया कमाल! JEE Main परीक्षा में दूसरी बार पाई सफलता

Previous article 10 हजार रुपये की रेंज में आया Redmi A7, यहां जानिए सारे फीचर्स
Next article बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में 22 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति, 295 पर ‘गंभीर’ क्रिमिनल केस, ADR रिपोर्ट में खुलासा
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel