[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education success-story IAS बनने के सपने ने उड़ाई आंखों की नींद, नौकरी के साथ सृष्टि डबास ने ऐसे की तैयारी

IAS बनने के सपने ने उड़ाई आंखों की नींद, नौकरी के साथ सृष्टि डबास ने ऐसे की तैयारी

0
IAS बनने के सपने ने उड़ाई आंखों की नींद, नौकरी के साथ सृष्टि डबास ने ऐसे की तैयारी
आईएएस सृष्टि डबास (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

IAS Srishti Dabas Success Mantra: यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा काफी टफ होती है. इस परीक्षा को क्रैक करने के लिए कई अभ्यर्थी दिन में 10-12 घंटे की पढ़ाई करते हैं. वहींं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो नौकरी के साथ सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करते हैं और इसमें सफलता भी हासिल करते हैं. इसका परफेक्ट उदाहरण हैं आईएएस सृष्टि डबास (IAS Srishti Dabas), जिन्होंने RBI की नौकरी के साथ यूपीएससी की तैयारी शुरू की. 

IAS Srishti Dabas: क्वालिटी मायने रखता है 

सृष्टि कहती हैं कि क्वांटिटी से ज्यादा क्वालिटी मायने रखता है. फिर चाहे यूपीएससी की परीक्षा हो या कोई अन्य एग्जाम ये मायने नहीं रखता कि आप कितनी देर पढ़ाई करते हैं. मायने ये रखता है कि आप उस दौरान कितना समझते और सीखते हैं. 

UPSC CSE 2023 Rank 6: रैंक 6 हासिल करके पाई सफलता 

सृष्टि जॉब के साथ UPSC की तैयारी करती थीं. इसके लिए उन्होंने कोई कोचिंग भी ज्वॉइन नहीं किया. फिर भी कड़ी मेहनत के दम पर UPSC CSE 2023 में रैंक 6 के साथ सफलता हासिल की. आइए, जानते हैं कि सृष्टि डबास ने कैसे यूपीएससी परीक्षा की तैयारी की. 

UPSC Preparation Tips: नौकरी के साथ इस तरह की तैयारी

सृष्टि अपने बारे में बताती हैं कि वो मॉर्निंग पर्सन हैं, उन्हें सुबह जल्दी उठना पसंद है. वो बताती हैं, “मैं सुबह 3-4 बजे उठ जाती थी और ऑफिस जाने से पहले 3-4 घंटे पढ़ाई करती थी क्योंकि तब माइंड भी फ्रेश रहता था.” साथ ही सृष्टि ऑफिस में भी काम के बाद पढ़ाई करती थीं, ऑफिस की लाइब्रेरी में जाकर पढ़ती थीं. वहीं उन्होंने बताया कि काम करते हुए उन्होंने अपने सारी लीव्स बचाकर रखे थे और उसे जरूरत के अनुसार खर्च करती थीं. 

Success Mantra By IAS: अभ्यर्थियों से शेयर किया सक्सेस मंत्र

सृष्टि ने कहा कि UPSC परीक्षा की तैयारी के लिए नोट्स और स्टडी मैटेरियल पढ़ने के साथ-साथ अलग अलग अखबार पढ़ें. इससे आपको बहुत मदद मिलेगी और आप करंट अफेयर्स से अपडेट रहेंगे. इसी के साथ सृष्टि ने कहा कि खूब मेहनत करें और खुद पर भरोसा रखें. 

Srishti Dabad Education: दिल्ली से की है पढ़ाई 

सृष्टि डबास (IAS Srishti Dabas) दिल्ली की रहने वाली हैं. उनकी स्कूलिंग और कॉलेज की पढ़ाई, दोनों दिल्ली से हुई है. सृष्टि के माता पिता अलग हो गए थे. उन्हें उनकी मां ने पाला है. उन्हें अपनी मां से हिम्मत और प्रेरणा, दोनों मिलती है. 

यह भी पढ़ें- टॉप MBA कॉलेज में चाहिए एडमिशन, इस तरह करें कैट परीक्षा की तैयारी

Previous article Bihar Elections 2025: दलों ने परिवारवाद पर दिखाई ‘नरमी’, विरासत बचाने के लिए आसान मुकाबले का रास्ता
Next article तेल बेचकर पानी खरीदेगा ईराक, तुर्की के साथ साइन की वाटर मैनेजमेंट डील, जानें कैसे काम करेगा यह समझौता
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel