[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education success-story OMG! IAS की ऐसी विदाई, भावुक हुए लोग, आपने नहीं देखी होगी ये Viral फोटो

OMG! IAS की ऐसी विदाई, भावुक हुए लोग, आपने नहीं देखी होगी ये Viral फोटो

0
OMG! IAS की ऐसी विदाई, भावुक हुए लोग, आपने नहीं देखी होगी ये Viral फोटो
वायरल IAS संस्कृति जैन (फोटो क्रेडिट-सोशल मीडिया)

Viral IAS Sanskriti Jain: हमारे देश में आईएएस और आईपीएस अपने इनोवेशन और अच्छे काम के लिए बहुत सम्मान पाते हैं. ऐसे तो कई आईएएस, आईपीएस हैं जो अच्छा काम करने के कारण सुर्खियों में रहते हैं. लेकिन कम ही हैं, जिन्हें संस्कृति जैन जैसी फेयरवेल मिलती होगी. संस्कृति जैन की विदाई पर वायरल हुआ वीडियो आपको इमोशनल कर देगा. मध्य प्रदेश के सिवनी जिले (Seoni District) में आईएएस संस्कृति जैन (IAS Sanskriti Jain) को ऐसी विदाई मिली, जिसकी अब काफी चर्चा हो रही है. 

Viral IAS: आईएएस को मिली ऐसी विदाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फोटो

दरअसल, हाल ही में IAS जैन की पोस्टिंग (IAS Transfer News) भोपाल में हुई है. सिवनी जिले में उन्हें विदाई दी गई. इस मौके पर उनके स्टाफ और सहकर्मियों ने उन्हें पालकी में बैठकर सम्मानित किया. अब इस अनोखे फेयरवेल की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल (Social Media Viral IAS) हो रही है. संस्कृित जैन अब भोपाल नगर निगम की जिम्मेदारी मिली है. 

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं संस्कृति

इस विदाई को लेकर चारों तरफ चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर कई लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं. वहीं कई लोगों ने X और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर IAS संस्कृति की तस्वीर शेयर करते हुए पोजिटिव बातें लिखी और उनकी तारीफ की.

IAS Sanskriti Jain: कौन हैं संस्कृति जैन?

संस्कृति जैन का जन्म 14 फरवरी 1989 को श्रीनगर में हुआ था. संस्कृति के पिता एयरफोर्स में फाइटर पायलट (Fighter Pilot) थे. वहीं उनकी मां मेडिकल विभाग में काम करती हैं. स्कूली शिक्षा की बात करें तो पिता के ट्रांसफर के कारण संस्कृति को अलग अलग राज्यों के अलग अलग स्कूलों से पढ़ना पड़ा. यही कारण है कि उन्हें विभिन्न शहरों में रहने का अनुभव था और अलग अलग संस्कृित व परंपरा को जानने का मौका मिला. संस्कृति ने पहले अटेंप्ट में ही UPSC परीक्षा पास कर ली थी. लेकिन मनचाहा रैंक नहीं मिलने के कारण उन्होंने दोबारा परीक्षा दी और अपने तीसरे अटेंप्ट में IAS बनकर सफलता हासिल कर ली. संस्कृति जैन ने वर्ष 2014 में AIR रैंक 11 हासिल किया था. 

IAS Sanskriti Jain Husband: आईपीएस से की है शादी

वे सोशल मीडिया खासकर इंस्टाग्राम पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं. लेकिन लोगों के बीच वे काफी सक्रिय हैं. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पर लिख रखा है “पार्ट टाइम IAS और पार्ट टाइम मॉम”, जिससे ये पता चलता है कि वे अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी एक्टिव हैं और उन्होंने दोनों में बैलेंस बना रखा है. संस्कृति जैन के पति IPS आशुतोष हैं. दोनों की मुलाकात LBSNAA (लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी) में हुई थी. 

यह भी पढ़ें- पत्नी डॉक्टर, पति 12वीं फेल, बड़ी मजेदार है इस UPSC कपल की स्टोरी

Previous article Bihar Election: क्या इतने खफा हैं चिराग? दो दिनों में चौथी बार मनाने पहुंचे केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय
Next article Weather Update Today: करवा चौथ पर दिल्ली से पटना तक कैसा रहेगा मौसम? कब और कहां दिखेगा चांद, देखें लिस्ट
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel