[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education success-story आखिरी मौके ने बदल दी जिंदगी, UPSC Rank 11 लाकर नूपुर बनीं IAS

आखिरी मौके ने बदल दी जिंदगी, UPSC Rank 11 लाकर नूपुर बनीं IAS

0
आखिरी मौके ने बदल दी जिंदगी, UPSC Rank 11 लाकर नूपुर बनीं IAS
IAS Nupur Goel (Image: Instagram)

IAS Nupur Goel Success Story: साधारण परिवार से आने वाली नूपुर ने साबित कर दिया कि मेहनत और धैर्य के आगे कोई भी परीक्षा बड़ी नहीं होती. यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा रैंक 11 से क्रैक करने वाली नूपुर गोयल का सफर आसान नहीं था लेकिन उन्होंने हर मुश्किल को सीख में बदला. आइए उनकी UPSC जर्नी को करीब से देखते हैं.

IAS Nupur Goel Success Story: कौन हैं नूपुर गोयल?

नूपुर गोयल ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के DAV कॉलेज से की और 12वीं तक की पढ़ाई यहीं से पूरी की. पढ़ाई में शुरू से ही अच्छी रहीं नूपुर ने आगे चलकर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की.

ग्रेजुएशन के बाद UPSC

इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद नूपुर ने कॉर्पोरेट जॉब की बजाय UPSC सिविल सर्विस की तैयारी का रास्ता चुना. यह फैसला आसान नहीं था लेकिन उनके अंदर देश के लिए कुछ बड़ा करने का जुनून था. साल 2014 में उन्होंने पहली बार UPSC की परीक्षा दी. इस पहले ही प्रयास में उन्होंने मेन्स तक का सफर तय कर लिया और इंटरव्यू राउंड तक पहुंचीं. हालांकि इंटरव्यू में चयन नहीं हो पाया.

LBSNAA में IAS नूपुर गोयल

5 साल की असफलता

पहले प्रयास के बाद नूपुर का सफर आसान नहीं रहा. अगले पांच साल तक उन्हें UPSC परीक्षा में लगातार असफलताओं का सामना करना पड़ा. हर साल मेहनत के बावजूद रिजल्ट उनके पक्ष में नहीं आया. इस दौरान मानसिक दबाव भी बढ़ा, लेकिन नूपुर ने खुद पर भरोसा बनाए रखा. उन्होंने अपनी रणनीति में बदलाव किया और गलतियों से सीख लेकर तैयारी जारी रखी.

लंबे संघर्ष के बाद साल 2019 नूपुर गोयल के जीवन में बदलाव लेकर आया. अपने आखिरी प्रयास में उन्होंने UPSC परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया. नूपुर को ऑल इंडिया रैंक 11 प्राप्त हुई और वे IAS अधिकारी बनीं. फिलहाल नूपुर उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में तैनात हैं. नूपुर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.

यह भी पढ़ें: UPSC टॉपर इशिता किशोर की मार्कशीट, इंटरव्यू में 193 मार्क्स, देखें स्कोरकार्ड

Previous article Haldi Ceremony Bride Dress: हल्दी में पीला नहीं तो क्या? दुल्हन के लिए यहां से चुने 5 स्टाइलिश कपड़े 
Next article Parenting Tips: किताबों से प्यार करने लगेंगे बच्चे, बस आजमाएं ये जरूरी टिप्स
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel