[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education success-story तगड़ी छलांग! रैंक 501 से सीधा Rank 33, IAS नवनीत से जानें UPSC का मंत्र

तगड़ी छलांग! रैंक 501 से सीधा Rank 33, IAS नवनीत से जानें UPSC का मंत्र

0
तगड़ी छलांग! रैंक 501 से सीधा Rank 33, IAS नवनीत से जानें UPSC का मंत्र
IAS Navneet Mann (Image: Instagram)

IAS Navneet Mann Success Story: कहते हैं सफलता उन्हीं को मिलती है जो हार मानना नहीं जानते. IAS नवनीत मान ने इस बात को सच साबित किया है. उन्होंने UPSC परीक्षा में पहले प्रयास में 501वीं रैंक पाई, लेकिन रुकने का नाम नहीं लिया. दोबारा कोशिश की और दूसरी बार सीधे 33वीं रैंक हासिल कर IAS बन गईं. उनकी यह यात्रा हर उस उम्मीदवार के लिए प्रेरणा है जो सिविल सर्विस का सपना देखता है.

IAS Navneet Mann Success Story: कौन हैं नवनीत मान?

नवनीत मान मूल रूप से पंजाब की रहने वाली हैं, लेकिन उनकी पूरी पढ़ाई दिल्ली में हुई. उनके पिता सुखदेव सिंह मान दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर हैं, जिन्होंने हमेशा अपनी बेटी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. नवनीत बचपन से ही पढ़ाई में काफी तेज थीं. उन्होंने दिल्ली की इंदिरा गांधी टेक्निकल यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की और इसके बाद IIM से एमबीए की डिग्री हासिल की.

LBSNAA में IAS नवनीत

MBA की पढ़ाई के दौरान ही नवनीत के मन में यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा देने का विचार आया. उन्होंने सोचा कि अगर कुछ बड़ा करना है तो देश की सेवा से बड़ा मंच कोई नहीं. इसलिए उन्होंने एमबीए के साथ ही यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी. उनका टाइम मैनेजमेंट और स्ट्रॉन्ग फोकस उनकी सबसे बड़ी ताकत रहे.

पहला प्रयास और 501वीं रैंक

पहले ही प्रयास में नवनीत को यूपीएससी परीक्षा में सफलता मिली और उन्होंने 501वीं रैंक हासिल की. बहुतों के लिए यह बड़ी उपलब्धि होती, लेकिन नवनीत को लगा कि अभी उनका लक्ष्य बाकी है. वो IAS बनना चाहती थीं. इसलिए उन्होंने ठान लिया कि दोबारा परीक्षा देंगी और इस बार कोई कसर नहीं छोड़ेंगी.

दूसरे प्रयास में नवनीत मान ने वही कर दिखाया जिसका सपना उन्होंने देखा था. उन्होंने सीधी 33वीं रैंक हासिल की और IAS के पद के लिए चयनित हो गईं. नवनीत का कहना है कि UPSC में सफलता का सबसे बड़ा मंत्र है- लगातार मेहनत, आत्मविश्वास और रणनीति.

उनका मानना है कि तैयारी के दौरान खुद की तुलना दूसरों से नहीं करनी चाहिए बल्कि हर दिन खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करनी चाहिए. उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि UPSC कोई डरने वाली परीक्षा नहीं है, बस धैर्य और समर्पण से पढ़ाई करनी होती है.

यह भी पढ़ें: इतनी लंबी हो, नाश्ते में क्या खाती हो? जब IFS से इंटरव्यू में पूछा गया ऐसा सवाल

Previous article Seraikela Kharsawan News : परंपरा और आस्था का संगम बनी पदमपुर की काली पूजा
Next article Bokaro News : एसएससी सीपीओ की परीक्षा में विशाल सफल
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel