[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education success-story Gen Z के Rap पर डांस करती हैं ये IAS, कभी UPSC की तैयारी के लिए बेटे से रहीं दूर

Gen Z के Rap पर डांस करती हैं ये IAS, कभी UPSC की तैयारी के लिए बेटे से रहीं दूर

0
Gen Z के Rap पर डांस करती हैं ये IAS, कभी UPSC की तैयारी के लिए बेटे से रहीं दूर
IAS अनु कुमारी (PC-सोशल मीडिया)

IAS Anu Kumari: आज का दौर सोशल मीडिया का है. अब ब्यूरोक्रेट्स की लाइफ भी सिर्फ दफ्तर तक सीमित नहीं है बल्कि IAS-IPS सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं. ऐसे ही एक IAS अधिकारी हैं, अनु कुमारी, जिनके नाम की सोशल मीडिया पर आए दिन चर्चा रहती है. हाल ही में वे एक रील में Gen Z के साथ रैप करती नजर आईं. अब उनकी ये एक्टिविटी चर्चा का विषय है.

Reel बनाने फील्ड में उतरीं IAS

दरअसल, जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें अनु कुमारी Gen Z के रैप पर झूम रही हैं. हालांकि, ये कोई इंटरटेनमेंट के लिए बनाई गई रील नहीं थी बल्कि इलेक्शन अवेयरनेस के लिए बनाया गया रैप सॉन्ग था. IAS ने कुछ अलग करने के लिए खुद इस रैप पर डांस किया और इसे सोशल मीडिया पर डालकर लोगों को जागरुक किया. हालांकि, कुछ रेगुलेशन के कारण हम आपको ये वीडियो नहीं दिखा सकते.

IAS अनु कुमारी का डांस वाला वीडियो (PC- ECI)

हमेशा काम को लेकर चर्चा में रहती हैं

अनु कुमारी केरलम के Thiruvananthapuram की District Collector के रूप में कार्यरत हैं. यह पहला ऐसा जागरुकता कार्यक्रम नहीं है. इससे पहले भी उन्होंने ऑन ड्यूटी कई ऐसे काम किए हैं, जिनकी काफी चर्चा है. गरीब लड़कियों को टेक एजुकेशन में आगे बढ़ाना, मेंटल हेल्थ पर काम करना, ग्राउंड रिस्टोर करना, इस तरह कई कामों से वे चर्चा में आती रहती हैं.

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव

सोशल मीडिया पर भी अनु कुमारी काफी एक्टिव हैं. वे अपने काम से जुड़े ट्वीट करती रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 92, 000 के करीब फॉलोअर्स हैं. वहीं उनके रील्स भी पर हजारों में व्यूज आते हैं. वे अपने विचार और काम से जुड़ी चीजों को सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं. साथ ही कई बार केरलम के कल्चर और कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें भी डालती हैं.

Ias अनु कुमारी (ट्रेडिशनल ओनम कार्यक्रम की तस्वीर)
IAS अनु कुमारी (ट्रेडिशनल ओनम कार्यक्रम की तस्वीर)

हरियाणा के सोनीपत में हुआ जन्म

अनु कुमारी का जन्म हरियाणा के सोनीपत में 1984 में हुआ था. उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और फिर MBA किया. इसके बाद कुछ दिन प्राइवेट कंपनी में काम किया. लेकिन उनका मन अपनी नौकरी में नहीं लग रहा था. उन्हें देश सेवा करनी थी. ऐसे में नौकरी छोड़क यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की.

बच्चे से दूर रहकर की UPSC की तैयारी

दिलचस्प बात ये है कि अनु कुमारी ने जब शादी और एक बच्चे के होने के बाद UPSC की तैयारी का मन बनाया. अनु कुमारी दो सालों तक अपने पति और बच्चे से दूर रहीं और तैयारी करती रहीं. तैयारी के दौरान वे कभी -कभी बेटे को फोन पर देख पाती थीं.

दूसरे अटेंप्ट में पाई सफलता

2016 में AIR रैंक 2 के साथ सफलता हासिल कर ली. यह उनका दूसरा अटेंप्ट था. अनु कुमारी ने जब UPSC की तैयारी शुरू की थी तो लोग उन्हें कहते थे कि अब उनका समय निकल गया है. पढ़ने की ये कोई उम्र नहीं है. लेकिन उन्होंने किसी की बातों पर ध्यान दिए बिना अपने गोल पर फोकस किया.

यह भी पढ़ें- 23 की उम्र में पास की 19 परीक्षाएं, छत्तीसगढ़ की इस बेटी को अब राष्ट्रपति देंगी गोल्ड मेडल

Previous article नव निर्वाचित विधान पार्षदों से मजबूत होगा बिहार का संकल्प, जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने दी बधाई
Next article नए रिलीज के बीच भी टिकी रही ‘है जवानी तो इश्क होना है’, 7 दिनों में की इतने करोड़ रुपये की कमाई
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel