[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education success-story हंटरगंज की बेटी ने UGC NET में गाड़ा झंडा, रिया करेंगी PhD

हंटरगंज की बेटी ने UGC NET में गाड़ा झंडा, रिया करेंगी PhD

0
हंटरगंज की बेटी ने UGC NET में गाड़ा झंडा, रिया करेंगी PhD
UGC NET क्रैक करने वाली रिया कुमारी

UGC NET 2026: हंटरगंज प्रखंड के धरहरा गांव की रिया कुमारी ने UGC NET 2026 पास कर यह दिखा दिया कि छोटे गांव से निकलकर भी बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है. उनकी इस सफलता से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे इलाके में गर्व का माहौल है. आज हर कोई रिया की तारीफ कर रहा है और उनकी मेहनत को सलाम कर रहा है.

रिया बचपन से ही पढ़ाई में काफी तेज रही हैं. उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा विसेंट स्कूल से पूरी की. इसके बाद रांची विश्वविद्यालय से अंग्रेजी विषय में एमए किया. पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने समय का सही इस्तेमाल करना सीखा. रिया के पिता बिनोद कुमार सिंह ने बेटी की सफलता पर खुशी जाहिर की है.

UGC NET की तैयारी

UGC NET की तैयारी करना आसान काम नहीं होता. इसके लिए महीनों की मेहनत और धैर्य की जरूरत होती है. रिया ने रोजाना एक तय समय पर पढ़ाई की. पुराने सवालों को हल किया और मॉक टेस्ट भी दिए. गलतियों से सीखकर उन्होंने अपनी तैयारी को और मजबूत बनाया. धीरे-धीरे उनका आत्मविश्वास बढ़ता गया.

परिवार और गांव का मिला साथ

रिया को हर कदम पर अपने परिवार का पूरा समर्थन मिला. उनके माता-पिता ने हमेशा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. गांव के लोग भी उनका हौसला बढ़ाते रहे. परीक्षा के समय सभी ने उनके लिए दुआ की. आज उनकी सफलता पूरे गांव की सफलता बन गई है.

रिया कुमारी अब PhD करना चाहती हैं. वह चाहती हैं कि आगे चलकर वह एक अच्छी शिक्षिका और शोधकर्ता बनें. उनका सपना है कि वह गांव की बेटियों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करें. रिया मानती हैं कि शिक्षा ही सबसे बड़ा हथियार है, जिससे जिंदगी बदली जा सकती है.

यह भी पढ़ें: यूजीसी नेट का रिजल्ट जारी, पीएचडी के लिए 1 लाख से ज्यादा पास

Previous article राजस्व कर्मचारियों की मांगें अनसुनी, चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा
Next article विद्युत आपूर्ति ठप हो जाने से उपभोक्ताओं को हुई परेशानी
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel