[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education success-story नर्स तो बेडशीट बदलती हैं, AIIMS ने दिया रियालिटी चेक तो सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बनी गुंजन सैनी

नर्स तो बेडशीट बदलती हैं, AIIMS ने दिया रियालिटी चेक तो सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बनी गुंजन सैनी

0
नर्स तो बेडशीट बदलती हैं, AIIMS ने दिया रियालिटी चेक तो सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बनी गुंजन सैनी
गुंजन सैनी (PC-इंस्टाग्राम)

AIIMS Nurse Turned Artist: बहुत से युवा काम नहीं मिलने पर नौकरी की तलाश में भटकते हैं. कई ऐसे भी होते हैं जिनके पास एक नौकरी तो होती है लेकिन उन्हें जिंदगी में कुछ बेहतर, कुछ अलग करना होता है. यही वो चाहत है जो कई कॉर्पोरेट युवाओं को IAS, IPS बना देता है, तो किसी मामलू से बैंक कर्मी को बड़ा अफसर. कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इन समाज द्वारा फिक्स किए स्टैंटर्ड जॉब में भी खुश नहीं हो पाते, वे अपनी नौकरी छोड़कर अपना पैशन फॉलो करने निकल जाते हैं. कुछ ऐसी ही कहानी गुंजन सैनी की. साधारण परिवार से आने वाली गुंजन के पास तो AIIMS की नौकरी थी, लेकिन उन्होंने सब छोड़कर कविता सुनाना शुरू कर दिया. आज के समय में वे कई स्टार्स के साथ प्लेटफॉर्म शेयर कर चुकी हैं.

गुंजन सैनी एक साधारण नाम लगता है जब तक कि आप उनकी प्रोफाइल को शुरू से लेकर अंत तक स्क्रॉल नहीं कर लेते हैं. AIIMS की नर्स गुंजन के लाइफ में एक वक्त ऐसा आया जब वे डिप्रेशन का शिकार हो गईं. उनके माता-पिता उन्हें बेरोजगार बुलाने लगें. लेकिन गुंजन ने हिम्मत नहीं हारी और खुद की कहानी नए ढंग से लिखना शुरू कर दिया.

चाची से मिली नर्स बनने की प्रेरणा

जब गुंजन 12वीं में थीं तो उनकी चाची AIIMS में बतौर हेड ओटी नर्स के रूप में काम कर रही थीं. उनके काम और इस काम में मिलनी वाली पहचान को देखकर गुंजन भी नर्स बनने के लिए प्रेरित हुईं. गुंजने ने एम्स नर्सिंग एग्जाम क्रैक किया और उन्हें AIIMS Bhopal मिला.

Gunjan Saini Aiims Bhopal
गुंजन सैनी एम्स भोपाल (PC-इंस्टाग्राम)

नर्स का मजाक बनाया जाता था

इस प्रोफेशन में आने के बाद उन्हें असली रियालिटी चेक मिला. गुंजन के अनुसार, इस फील्ड में दूसरे मेडिकल कोर्सेज के स्टूडेंट्स द्वारा नर्स को काफी अलग और बुरा ट्रीट किया जाता है. यहां तक की हॉस्पिटल मैनेजमेंट भी उन नर्स से कहा करते थे कि “थोड़ा सहना सीखो”. नर्स का ये कहकर मजाक बनाया जाता था कि, नर्स का काम तो बेडशीट बदलना होता है. मेरी हिम्मत टूटने लगी.

8 महीने तक डिप्रेशन की गोली और हर रोज रोना-धोना

तानों और अपमान के कारण गुंजन का मन कोर्स में नहीं लगा. वे बीमार रहने लगीं और फिर एक दिन पता चला कि उन्हें क्लिनिकल डिप्रेशन (Clinical Depression) है. 8 महीने से ज्यादा पिल्स और दवाइयों पर जिंदा रहीं. इस बीच हर दिन डिप्रेशन, रोना-धोना, हिम्मत टूटने का सिलसिला चलता रहा. लेकिन गुंजन ने पूरी तरह खुद को टूटने नहीं दिया.

परिवार वाले कहने लगे बेरोजगार

धीरे-धीरे गुंजन आर्ट की दुनिया की तरफ अट्रैक्ट होने लगीं. उन्होंने कई ऑडिशन दिए और स्टैंटअप फॉर्म में कविता सुनानी लगीं. शुरुआत में खुद को प्रूफ करने का स्ट्रगल था खासकर तब जब कि वे काफी शांत सी रहने वाली लड़कियों में से थीं. लेकिन धीरे-धीरे गुंजन को स्टेज मिलने लगा और लोग उन्हें इंटरेस्ट से सुनने लगे. हालांकि, इस फील्ड में कई रिजेक्शन भी मिले. लेकिन उन्होंने लगातार काम करती रहीं. परिवार वाले उन्हें बेरोजगार बुलाते थे.

Gunjan Saini Artist
गुंजन सैनी एक ओपन माइक की तस्वीर (PC-इंस्टाग्राम)

Gutur Gu वेब सीरीज में रोल ऑफर

धीरे-धीरे गुंजन के हार्डवर्क का रिजल्ट दिखने लगा. उन्हें कई प्रोग्राम मिलने लगे. फेमस वेब सीरीज Gutur Gu में उन्हें परी (कैरेक्टर) का रोल ऑफर हुआ. इसी के साथ बड़े-बड़े स्टार्स के साथ गुंजन से प्लेटफॉर्म शेयर किया है. गुंजन की कहानी ये दिखाती है कि अगर मेहनत और लगन से किसी भी काम को किया जाए तो सफलता जरूर मिलती है.

यह भी पढ़ें- हॉलीवुड फिल्म जैसी कहानी, मुंबई की कंपनी ने 64 साल के इंटर्न को दी नौकरी

Previous article उद्धव की शिवसेना में फूट की अटकलें: UBT सांसदों ने ओम बिरला से की मुलाकात
Next article झारखंड राज्यसभा चुनाव के लिए रांची में हाई अलर्ट, सादे लिबास में घूम रहे स्पेशल ब्रांच के कर्मचारी
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel