[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education success-story Google में 80 लाख का पैकेज छोड़ा, Meta पहुंची गरिमा, IIT-NIT नहीं इस कॉलेज से ली BTech की डिग्री

Google में 80 लाख का पैकेज छोड़ा, Meta पहुंची गरिमा, IIT-NIT नहीं इस कॉलेज से ली BTech की डिग्री

0
Google में 80 लाख का पैकेज छोड़ा, Meta पहुंची गरिमा, IIT-NIT नहीं इस कॉलेज से ली BTech की डिग्री
Google छोड़कर Meta पहुंचने वाली गरिमा राजपुत (Image: Instagram)

Google Girl Garima Rajput: Google की नौकरी छोड़कर Meta में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने वाली गरिमा राजपुत की कहानी (Garima Rajput Success Story) लाखों युवाओं को प्रेरित करने वाली है. दिल्ली के एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाली गरिमा ने बचपन से ही पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन किया है. आइए उनके करियर पर एक नजर डालते हैं.

कंप्यूटर साइंस में रुचि रखते हुए उन्होंने दिल्ली के गुरु गोबिंद सिंह इंद्रपस्थ यूनिवर्सिटी से BTech किया. उनके मन में हमेशा से ही बड़े IT कॉरपोरेट्स में काम करने का सपना था. इसी जुनून ने उन्हें और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया.

BTech की डिग्री

BTech की पढ़ाई पूरी करने के बाद गरिमा ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) की तैयारी शुरू की. इस परीक्षा में उन्होंने रैंक 166 हासिल किया. यह उपलब्धि उनके करियर की दिशा बदलने वाला कदम साबित हुआ. GATE में अच्छे अंक लाकर उन्होंने IIT दिल्ली से MTech Computer Science में प्रवेश प्राप्त किया.

Garima Rajput In Google
Google में गरिमा राजपूत

Google से Meta का कदम

Google के कैंपस प्लेसमेंट में उन्हें सिलेक्ट किया गया. लंदन ऑफिस में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर उनकी नियुक्ति हुई. खास बात यह रही कि उन्हें 80 लाख रुपये का पैकेज ऑफर किया गया. गरिमा बताती हैं कि कोडिंग उनके लिए सिर्फ काम नहीं, बल्कि जुनून है. इसी जुनून ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया.

हाल ही में गरिमा ने Google में अपनी नौकरी छोड़कर Meta में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में नई शुरुआत की है. उनका मानना है कि लगातार सीखते रहने और खुद को अपडेट करते रहने से ही टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आगे बढ़ा जा सकता है. गरिमा की कहानी हर युवा के लिए मिसाल बन गई है कि यदि मन में जूनून हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता.

Garima Rajput In Meta
Meta पहुंचने के बाद गरिमा राजपूत

मोटिवेशन का काम

गरिमा न केवल एक सफल इंजीनियर हैं, बल्कि एक प्रेरणास्रोत भी हैं. सोशल मीडिया पर वे अपने अनुभव और IT से जुड़े महत्वपूर्ण पोस्ट शेयर करती रहती हैं. खासकर युवाओं को मोटिवेट करने के लिए उनकी पोस्ट काफी लोकप्रिय हैं.

यह भी पढ़ें: UPSC Success Story: पत्थर तोड़ने का काम, 10 रुपये की दिहाड़ी, अफसर बनने के जुनून ने क्लियर कराया UPSC

Previous article Deoghar news : पॉक्सो एक्ट के दोषी युवक को 20 वर्ष की सश्रम सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया
Next article गोदाम से एलुमिनियम का सामान चोरी करके भाग रहा शातिर पकड़ाया
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel