[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education success-story BTech पूरा होने से पहले Google पहुंचीं ईरम, बिहार के कॉलेज में तगड़ा प्लेसमेंट

BTech पूरा होने से पहले Google पहुंचीं ईरम, बिहार के कॉलेज में तगड़ा प्लेसमेंट

0
BTech पूरा होने से पहले Google पहुंचीं ईरम, बिहार के कॉलेज में तगड़ा प्लेसमेंट
ईरम मेराज (Image: LinkedIn)

BTech Student in Google: बिहार के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT Patna) में शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड देखा गया है. यहां के 19 स्टूडेंट्स को गूगल में प्लेसमेंट ऑफर मिला है. आईआईटी पटना की स्टूडेंट ईरम मेराज को BTech पूरी होने से पहले ही Google में इंटर्नशिप करने का मौका मिला था. आइए ईरम की जर्नी पर एक नजर डालते हैं.

BTech Student in Google: कौन हैं ईरम मेराज?

ईरम मेराज आईआईटी पटना में BTech Computer Science की स्टूडेंट (BTech Student) हैं. उन्होंने बीटेक में एडमिशन साल 2022 में लिया था. ईरम ने बीटेक की डिग्री 8.97 ग्रेड से हासिल की है. वहीं, उनकी स्कूलिंग हारवेस्ट इंटरनेशनल स्कूल बेंगलुरु से हुई है. 12वीं में साइंस स्ट्रीम की स्टूडेंट रहीं ईरम को 96.4% मार्क्स मिले.

IIT Patna ने दी जानकारी

Iit Patna Students In Google Job
Iit patna के इन स्टूडेंट्स को मिला google से जॉब ऑफर

कई कंपनियों में इंटर्नशिप का मौका

LinkedIn पर दी गई डिटेल्स के अनुसार, ईरम साल 2023 में TEDx में सब-कॉर्डिनेटर रह चुकी हैं. इसके बाद E-Cell में भी मई 2023 से अप्रैल 2024 तक सब-कॉर्डिनेटर के तौर पर काम कर चुकी हैं. इसके बाद ईरम को Salesforce में 1 महीने काम करने का मौका मिला है.

Google में इंटर्नशिप

बीटेक के दौरान ही ईरम को टॉप आईटी कंपनी गूगल के साथ काम करने का मौका मिला. वो Google के बेंगलुरु ऑफिस में 4 महीने सॉफ्टवेयर इंजीनियर इंटर्न रह चुकी हैं. इसके बाद हाल ही में आईआईटी पटना ने पोस्ट शेयर कर बताया कि उनके 19 स्टूडेंट्स को गूगल (BTech Student in Google) से जॉब ऑफर हुआ है. इसमें एक नाम ईरम मेराज का भी था.

यह भी पढ़ें: Google Microsoft नहीं… इस कंपनी ने NIT जमशेदपुर में दिया 94 लाख का प्लेसमेंट पैकेज

Previous article साइबर ठगों पर जामताड़ा पुलिस का शिकंजा, तीन गिरफ्तार  
Next article सरायकेला के चौका हाई स्कूल में पुलिस का जागरूकता अभियान, स्टूडेंट्स को बताए गए कानूनी अधिकार
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel