[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education success-story प्रेमचंद पर आया सवाल, बिहार की बेटी ने किया कमाल! BPSC में 6वीं रैंक

प्रेमचंद पर आया सवाल, बिहार की बेटी ने किया कमाल! BPSC में 6वीं रैंक

0
प्रेमचंद पर आया सवाल, बिहार की बेटी ने किया कमाल! BPSC में 6वीं रैंक
क्रांति कुमारी (फोटो क्रेडिट-सोशल मीडिया)

BPSC Topper Kranti Kumari 6th Rank Success Story: बिहार के युवाओं को खूब मेहनती माना जाता है. यूपीएससी हो या बीपीएससी जैसे परीक्षा, सभी में बिहार के युवा सफलता हासिल करते हैं और अपनी किस्मत का सितारा चमकाते हैं. आज ऐसे ही एक चमकते हुए सितारे की बात करेंगे. हम बात कर रहे हैं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 69वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (Combined Competitive Examination) परीक्षा में सफलता हासिल करने वाली क्रांति कुमारी की. क्रांति कुमारी ने Top-10 में अपनी जगह बनाकर इतिहास रच डाला है. आइए, जानते हैं उनकी सफलता (Kranti Kumari Success Story) की कहानी. 

बिहार की क्रांति कुमारी ने पिछले साल BPSC CCE 69th परीक्षा में 6वीं रैंक हासिल करके न सिर्फ अपने परिवार को सिर गर्व से ऊंचा किया है बल्कि पूरे बिहार का नाम रोशन किया है. उनका चयन राजस्व सेवा (Revenue Service) के लिए हुआ है.

BPSC Topper की कहां से हुई पढ़ाई? 

क्रांति कुमारी की पढ़ाई झारखंड के धनबाद से हुई है. उन्होंने केमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है और बीपीएससी के साथ-साथ दो बार यूपीएससी (UPSC CSE) परीक्षा भी दे चुकी हैं. खबरों की मानें तो क्रांति कुमारी ने इस परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए किसी कोचिंग का सहारा नहीं लिया था. केवल Self Study के दम पर परीक्षा में 6वीं रैंक के साथ टॉप किया. 

क्रांति कुमारी BPSC Topper की सफलता का सीक्रेट क्या है? 

क्रांति कुमारी का कहना है कि यह सफलता उन्हें जबरदस्त मेहनत, फोकस और अनुशासन के दम पर मिली. पूरे मन से पढ़ाई करें और साथ ही निरंतरता (Continuity) बनाए रखें. ऐसा करने पर आपको सफलता जरूरी मिलेगी.

BPSC Mock Interview: मॉक इंटरव्यू में पूछा गया ये सवाल

इसी के साथ क्रांति कुमारी ने कहा कि पिछले सालों के प्रश्न (Previous Year Questions) को देखें और मॉक टेस्ट दें. बता दें, क्रांति कुमारी से उनके BPSC Mock Interview में पूछा गया था कि मुंशी प्रेमचंद के उपन्यास ‘गोदान’ में आपका फेवरेट कैरेक्टर कौन सा है. उन्होंने इसके जवाब में कहा था कि उन्हें होरी का कैरेक्टर बहुत पसंद है क्योंकि वो मेहनती है. इस कैरेक्टर से सीख मिलती है कि हमें भी जीवन में हमेशा मेहनत करनी चाहिए. 

यह भी पढ़ें- OMG! IAS की ऐसी विदाई, भावुक हुए लोग, आपने नहीं देखी होगी ये Viral फोटो

Previous article School Holiday : किन राज्यों में 5 दिन बंद रह सकते हैं स्कूल, दिवाली में छुट्टी की भरमार
Next article Bihar Election 2025: पटना से दिल्ली शिफ्ट हुए नेता, शाम तक सीट शेयरिंग पर बात बनने की उम्मीद
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel