[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education success-story UPSC के बाद अब BPSC में मारी बाजी, छपरा के लाल ने दूसरी रैंक लाकर रचा इतिहास

UPSC के बाद अब BPSC में मारी बाजी, छपरा के लाल ने दूसरी रैंक लाकर रचा इतिहास

0
UPSC के बाद अब BPSC में मारी बाजी, छपरा के लाल ने दूसरी रैंक लाकर रचा इतिहास
शशांक गौरव

BPSC Success Story: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा में दूसरी रैंक हासिल करने वाले शशांक गौरव की कहानी बेहद दिलचस्प है. उन्होंने इससे पहले UPSC की एक परीक्षा में भी सफलता हासिल की थी. शशांक की उपलब्धि से बिहार के लाखों युवाओं को प्रेरणा मिलती है.

पहले UPSC CAPF में मिली सफलता

BPSC में दूसरी रैंक हासिल करने से पहले शशांक गौरव ने UPSC CAPF (Assistant Commandant) परीक्षा 2024 में भी सफलता हासिल की थी. इस परीक्षा में उनका ऑल इंडिया रैंक 57 था.

बिहार के छपरा जिले में हुआ जन्म

शशांक गौरव बिहार के छपरा जिले के रहने वाले हैं. उनका परिवार काफी साधारण है. उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा अपने गृह जिले से हासिल की है. बचपन से ही पढ़ाई में होशियार शशांक हमेशा से सिविल सेवा में जाना चाहते थे.

आगे बनेंगे SDM

शशांक कम उम्र से ही पढ़ाई में काफी मेहनत करते थे. वे हमेशा किताब में ही डूबे रहते थे. जब शशांक को यूपीएससी की CAPF परीक्षा में सफलता मिली तो उन्होंने तय किया था कि उनका अगला लक्ष्य CISF होगा. वहीं अब उन्होंने BPSC 70thCCE परीक्षा में सफलता हासिल की है.

सफलता का मंत्र

शशांक गौरव की सफलता यह बताती है कि एक परीक्षा में सफलता दूसरी बड़ी उपलब्धि की राह खोल सकती है. CAPF जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में चयन के बाद उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी और BPSC 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल कर लिया. बिहार के युवा जिनमें सरकारी नौकरी को लेकर एक क्रेज होता है, उन सभी के लिए शशांक मिसाल पेश करते हैं.

2027 कैंडिडेट्स हुए सफल

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का फाइनल रिजल्ट 20 जून 2026 को जारी कर दिया है. इस बार कुल 5,401 कैंडिडेट्स इंटरव्यू में शामिल हुए थे. इसमें से करीब 2027 कैंडिडेट्स अंतिम रूप से सेलेक्ट किए गए हैं. BPSC का रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं.

यह भी पढ़ें- 2% उम्मीदवार भी नहीं अपनाते यह तरीका, IAS नेहा ब्याडवाल ने कहा टफ है पर करके देखो

Previous article जहानाबाद जिले के शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार के सम्मान में विधायक ने मुख्यमंत्री से की अहम मांग
Next article मक्का के दामों में ठहराव, लेकिन चावल बाजार में आई भारी तेजी; जानें नया रेट
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel