[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education success-story व्हीलचेयर से तय किया BPSC का सफर, जहानाबाद के बेटे ने पूरी की मां की अंतिम इच्छा

व्हीलचेयर से तय किया BPSC का सफर, जहानाबाद के बेटे ने पूरी की मां की अंतिम इच्छा

0
व्हीलचेयर से तय किया BPSC का सफर, जहानाबाद के बेटे ने पूरी की मां की अंतिम इच्छा
विकास कुमार

BPSC Success Story: जिन्हें लगता है कि उनसे कुछ नहीं होगा, वे जहानाबाद के विकास कुमार की कहानी जान लें. बिहार के जहानाबाद के डेरहसैया गांव के रहने वाले विकास कुमार के दोनों पैर काम नहीं करते. वे व्हीलचेयर की मदद से अपने बाकी के काम करते हैं. लाइफ की इतनी बड़ी चुनौती का सामना करते हुए विकास ने BPSC 70वीं CCE परीक्षा में सफलता हासिल करके सभी को चौंका दिया. साथ ही उन्होंने दूसरे युवाओं के लिए मिसाल पेश की है. विकास कुमार ने 116वीं रैंक हासिल किया है. उन्हें BDO का पद मिलेगा.

मां की अंतिम इच्छा सिविल सेवा में जाए बेटा

विकास कुमार की मां शिक्षिका थीं, जो अब इस दुनिया में नहीं रहीं. उन्होंने अपने बेटे को हमेशा से ये शिक्षा दी कि समाज में बदलाव लाना है तो शिक्षित और जागरुक होना बहुत जरूरी है. उनकी अंतिम इच्छा थी कि बेटा सिविल सर्विस में जाए. मां की इसी इच्छा को पूरा करने के लिए विकास ने जी-तोड़ मेहनत की.

पिता साईकिल पर बैठाकर ले जाते थे स्कूल-कॉलेज

मां प्रेरित करती रहीं तो पिता ने हमेशा से विकास की जिंदगी में एक ढाल का काम किया. बेटे की पढ़ाई में उनकी विकलांगता मुश्किलें न पैदा कर दे इसके लिए वे हमेशा विकास को सपोर्ट किया करते थे. उन्हें साईकिल पर बैठाकर स्कूल-कॉलेज तक ले जाया करते थे.

गांव के स्कूल से हुई पढ़ाई

विकास कुमार की शुरुआती पढ़ाई सरकारी स्कूल से हुई. गांव के जिस सरकारी स्कूल में विकास की मां टीचर थीं, वहीं विकास पढ़ने जाया करते थे. बाद में जहानाबाद के स्कूल से आगे की पढ़ाई हुई. फिर IIT की तैयारी के लिए पटना गए.

IIT से ग्रेजुएट और फिर सिविल सेवा की तैयारी

विकास कुमार ने IIT Dhanbad से ग्रेजुएट से पढ़ाई की है. उन्होंने इसके बाद नौकरी भी की. लेकिन मां की इच्छा को पूरा करने के लिए नौकरी छोड़कर सिविल सेवा की तैयारी में जुट गए थे. लेकिन मंजिल तक पहुंचना इतना आसान नहीं था. विकास को कई बार असफलता का सामना करना पड़ा. हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और मेहनत करते रहे.

समाज के लोग अलग नजर से देखते थे

माता पिता और पूरी फैमिली ने कभी विकास को किसी से कमतर नहीं महसूस होने दिया. सभी ने उनका भरपूर सपोर्ट किया और उन्हें सिविल सेवा परीक्षा क्रैक करने के लिए प्रेरित किया. हालांकि, आसपास के लोगों को लगता था कि वे विकलांग होने के कारण कुछ नहीं कर पाएंगे.

कहां से मिली प्रेरणा?

जहानाबाद के रहने वाले विकास कुमार ने अपने एक मीडिया इंटरव्यू में बताया कि पहले हमारे जिले की छवि अच्छी नहीं थी. लेकिन यहां से बहुत सारे IAS-IPS निकले, जिन्होंने समाज की सोच को बदल दिया. उन्हें देखकर विकास को भी सिविल सेवा में आने की प्रेरणा मिली. विकास को लगा कि अगर वे भी अफसर बन जाएंगे तो समाज के लिए मिसाल पेश कर सकेंगे और अपने जिले में विकाल ला सकेंगे.

फिजिकली डिसेबल होने के कारण घर से लेकर ट्रेन तक हर जगह चुनौती मिली

विकास कुमार ने विकलांग होने के कारण हर जगह संघर्ष किया. उनका मानना है कि अगर कोई विकलांग है तो उसे लाइफ में कुछ हासिल करने के लिए दिमाग से काफी मजबूत बनना होगा. अगर फैमिली सपोर्टिंग होती है रास्ते आसान हो जाते हैं. साथ ही जिनका फाइनेंशियल बैकग्राउंड अच्छा है, उनके लिए मुश्किलें थोड़ी कम होती है.

दूसरे अस्पिरेंट को दिया सक्सेस मंत्र

विकास कुमार ने कहा कि खुद को पहचानना जरूरी होता है. साथ ही परिस्थितियां कैसी भी हो, सामना करने को तैयार रहें. हर सिविल सेवा का सिलेबस डिफाइन होता है. सिलेबस के अनुसार ही पढ़ाई करें. PYQs से परीक्षा क्रैक करने में काफी मदद मिलती है. प्री और मेन्स के साथ ही इंटरव्यू की तैयारी करें क्योंकि इंटरव्यू किसी एक दिन की तैयारी से नहीं क्रैक होता है.

यह भी पढ़ें- 21 परीक्षाएं दीं, 14 में मिली निराशा…फिर BPSC के पहले ही प्रयास में 23वीं रैंक, MP की बेटी बिहार में बनेगी SDM

Previous article बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, दो स्कॉर्पियो की सीधी टक्कर में तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत
Next article हफ्ते की शुरुआत बढ़त के साथ, सेंसेक्स 77200 के पार, निफ्टी 24095 पर 
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel