[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education success-story बिहार में SDM बनेंगी यूपी की लड़कियां, प्रतापगढ़ की श्रद्धा को BPSC में रैंक 1, उपासना और नेहा राय भी लिस्ट में

बिहार में SDM बनेंगी यूपी की लड़कियां, प्रतापगढ़ की श्रद्धा को BPSC में रैंक 1, उपासना और नेहा राय भी लिस्ट में

0
बिहार में SDM बनेंगी यूपी की लड़कियां, प्रतापगढ़ की श्रद्धा को BPSC में रैंक 1, उपासना और नेहा राय भी लिस्ट में
BPSC 70वीं परीक्षा में रैंक 1 श्रद्धा पांडेय (बाएं), बीच में रैंक 9 उपासना शर्मा और रैंक 16 नेहा राय (दाएं) (Image: Social Media)

BPSC 70th Toppers From UP: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से साल 2024 की बीपीएससी 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हुआ. रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी आ गई है. बिहार की सबसे कठिन परीक्षा में इस बार उत्तर प्रदेश की कई लड़कियों का सेलेक्शन हुआ है. आइए BPSC 70वीं परीक्षा की टॉपर्स लिस्ट (BPSC 70th Toppers) में शामिल होने वाली यूपी की बेटियों के जानते हैं.

BPSC 70th Toppers From UP: श्रद्धा पांडेय को रैंक 1

बीपीएससी 70वीं परीक्षा में रैंक 1 लाने वाली श्रद्धा पांडेय यूपी के प्रतापगढ़ जिले की रहने वाली हैं. श्रद्धा की स्कूलिंग से लेकर कॉलेज तक की पढ़ाई होम टाउन में ही हुई है. इसके बाद वो सिविल सर्विस की तैयारी में लग गईं.

Shraddha Pandey Up Pcs Result
Up pcs 2024 रिजल्ट में श्रद्धा पांडेय का नाम

श्रद्धा पांडेय ने यूपी पीसीएस 2024 की परीक्षा भी शानदार रैंक से क्रैक की थी. उनका सेलेक्शन असिस्टेंट कमिश्नर कमर्शियल टैक्स पोस्ट पर हुआ था. फिलहाल वो लखनऊ में तैनात हैं. बीपीएससी में सेलेक्ट (BPSC 70th Toppers) होने के बाद श्रद्धा को एसडीएम का पद मिलेगा.

BPSC 70th Toppers List Check Here

BPSC 70th Rank 9 उपासना शर्मा

बिहार 70वीं कंबाइंड परीक्षा में रैंक 9 लाकर टॉपर्स लिस्ट में शामिल होने वाली उपासना शर्मा भी उत्तर प्रदेश की ही बेटी हैं. वो मूलरूप से गाजियाबाद की रहने वाली हैं. हालांकि, उपासना की स्कूलिंग से लेकर ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई दिल्ली से ही हुई है.

Upasna Sharma Up Pcs 2024 Result
Up pcs 2024 रिजल्ट में उपासना का नाम

उपासना शर्मा ने भी UP PCS 2024 की परीक्षा क्रैक की है. उनका सेलेक्शन स्टेट टैक्स ऑफिसर के तौर पर हुआ था. उपासना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने सेलेक्शन की जानकारी साझा की है. बता दें कि BPSC में सेलेक्ट होने के बाद वो बिहार में एसडीएम बन सकती हैं.

यह भी पढ़ें: यूपी में टैक्स ऑफिसर, बिहार में SDM, उपासना को BPSC में मिला रैंक 9

गाजीपुर की नेहा राय को Rank 16

बीपीएससी 70वीं परीक्षा में रैंक 16 प्राप्त करने वाली नेहा राय यूपी के गाजीपुर की रहने वाली हैं. नेहा राय वर्तमान में गोरखपुर में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात हैं. उनका UP PCS 2024 में नायब तहसीलदार के पद पर चयन हुआ था.

Neha Rai Up Pcs 2024 Result
बिहार में sdm बनेंगी यूपी की लड़कियां, प्रतापगढ़ की श्रद्धा को bpsc में रैंक 1, उपासना और नेहा राय भी लिस्ट में 5

नेहा राय की पढ़ाई जेएनयू और बीएचयू जैसी टॉप यूनिवर्सिटी से हुई है. वो बीएचयू से पीएचडी की स्टूडेंट रही हैं. बेहद साधारण परिवार से आने वाली नेहा का सेलेक्शन जैसे ही BPSC में हुआ सोशल मीडिया पर उनको बधाई देते हुए कई पोस्ट शेयर किए गए. BPSC 70th में रैंक के अनुसार नेहा राय एसडीएम के लिए सेलक्ट हुई हैं.

यह भी पढ़ें: BPSC में यूपी की बेटी का जलवा, Rank 1 टॉपर श्रद्धा असिस्टेंट कमिश्नर के बाद बिहार में बनेंगी SDM

Previous article 10 प्वांइट में समझें पश्चिम बंगाल का बजट, जानिए शुभेंदु सरकार के पहले बजट में किसे क्या मिला
Next article बुनियाद केंद्र की बदहाली पर फूटा जनाक्रोश, चिलचिलाती धूप में पेयजल व शेड के बिना तड़पते रहे दिव्यांग
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel