[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education success-story न कोई फैंसी कॉलेज, न बड़ी डिग्री, BPSC में किया कमाल, SDM की पोस्ट देखकर छलके आंसू

न कोई फैंसी कॉलेज, न बड़ी डिग्री, BPSC में किया कमाल, SDM की पोस्ट देखकर छलके आंसू

0
न कोई फैंसी कॉलेज, न बड़ी डिग्री, BPSC में किया कमाल, SDM की पोस्ट देखकर छलके आंसू
सुधा सिंह

70th CCE BPSC Success Story: ‘सफर तो UPSC से शुरू हुआ था, लेकिन 2 अटेंप्ट के बाद मैंने BPSC परीक्षा में बैठने का मन बनाया.’ ये कहना है BPSC 70वीं CCE परीक्षा में 167वीं रैंक हासिल करने वाली सुधा सिंह का. सुधा रोहतास जिले की रहने वाली हैं, उनकी ज्यादातर पढ़ाई गांव या छोटे शहर से हुई है. आज जब उन्होंने इतनी बड़ी सफलता हासिल कर ली है तो घर परिवार के साथ-साथ इलाके और पूरे गांव के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं.

2018 से कर रही हैं सिविल सेवा की तैयारी

सुधा सिंह ने प्रभात खबर से बात करते हुए बताया कि उन्होंने 2018 में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की थी. उसके बाद वे UPSC की तैयारी के लिए दिल्ली चली गई थीं. दिल्ली जाकर उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के दो अटेंप्ट दिए.

कहां से हुई पढ़ाई-लिखाई?

सुधा सिंह बिहार के रोहतास जिले के गांव धरहरा के दिनारा ब्लॉक की रहने वाली हैं. उनके पिता जगनारायण सिंह बेटी की इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं. सुधा सिंह की शुरुआती पढ़ाई रांची के सरकारी स्कूल से हुई. उनके पिता रांची में रहकर जॉब करते थे. सुधा ने हायर बिहार में रहकर ही उच्च शिक्षा हासिल की है. इंटर की पढ़ाई के बाद उन्होंने वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया.

Sudha Singh Bpsc
सुधा सिंह गांव परिवार के लोगों के साथ

बड़े भाई का सपना, बहन बने अफसर

सुधा सिंह ने बताया कि उन्हें सिविल सेवा में आने के लिए उनके बड़े भाई ने प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि भैया का सपना था कि मैं सिविल सेवा में जाऊं. भैया ने हर स्टेज पर मोटिवेट किया. कभी मेरी हिम्मत नहीं टूटने दी.

रिजल्ट देखकर रोने लगीं सुधा

सुधा सिंह को ये सफलता चार सालों के संघर्ष के बाद मिली है. BPSC में तीसरे अटेंप्ट में जाकर उनका सेलेक्शन हुआ है. दूसरे अटेंप्ट में वे इंटरव्यू राउंड तक पहुंचीं थीं, लेकिन फाइनल सेलेक्शन नहीं हो पाया. 70वीं CCE परीक्षा का जब रिजल्ट आया तो पहले उन्हें लग रहा था कि बस किसी तरह हो जाए. लेकिन जब उन्होंने देखा कि उन्हें SDM पद मिला है तो उनकी आंखें नम हो गईं.

गांव की पहली लड़की जो बनेगी SDM

उन्होंने अपने संघर्ष के बारे में बताते हुए कहा कि मेरे लिए ये सब इतना आसान नहीं था. मेरी ज्यादातर पढ़ाई लिखाई गांव से हुई है. भाई के कहने पर जब मैं दिल्ली गई तो मेरी लाइफ ने यूटर्न लिया. मैंने वहां कई हार्डशिप देखे, घर का कंफर्ट छूटा. अब जब मेरा सेलेक्शन BPSC 70वीं CCE परीक्षा में हुआ है तो मैं गांव की पहली लड़की बन गई हूं, जिसने इतनी बड़ी पोस्ट हासिल की है.

लाखों लड़कियों के लिए पेश की मिसाल

सुधा ने कर दिखाया कि साधारण चीजों के साथ भी बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है. सीमित सुविधाओं के बीच उन्होंने जो मुकाम हासिल किया, वह हर उस लड़की के लिए उम्मीद की किरण है जो बड़े सपने देखने की हिम्मत रखती है.

यह भी पढ़ें- सीवान SP की बहन ने क्रैक की BPSC परीक्षा, अभी भी Final Goal है UPSC

Previous article “भरत तिवारी अमर रहे…”, नारे और पोस्टर के साथ सीतामढ़ी की सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज
Next article घर आई है नन्ही लक्ष्मी? बेटी के लिए चुनें ये 30 यूनिक, मॉडर्न और शुभ नाम
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel