[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Subhash Chandra Bose speech for Kids: बच्चों के दिलों के हीरो नेता जी, स्कूल में सुनाएं ये भाषण

Subhash Chandra Bose speech for Kids: बच्चों के दिलों के हीरो नेता जी, स्कूल में सुनाएं ये भाषण

0
Subhash Chandra Bose speech for Kids: बच्चों के दिलों के हीरो नेता जी, स्कूल में सुनाएं ये भाषण
सुभाष चंद्र बोस जयंती

Subhash Chandra Bose speech for Kids: तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा. क्या यह नारा आज भी आपके दिमाग में गूंजता नहीं है. हम सब जानते हैं कि इस मशहूर नारा को नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Subhash Chandra Bose) ने दिया था. सुभाष चंद्र बोस बस एक नेता नहीं थे, बल्कि वे साहस, त्याग और देशभक्ति की मिसाल थे. 23 जनवरी को इस महान फ्रीडम फाइटर सुभाष चंद्र बोस की जयंती है. इस दिन को भारत सरकार द्वारा साल 2021 से ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में भी मनाया जाता है. इस मौके पर आज हम आपको बच्चों के लिए स्पीच बताएंगे.

Subhash Chandra Bose Speech for Kids: नेता जी पर स्पीच-1

नमस्ते दोस्तों,

आज हम सब यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाने के लिए इकट्ठा हुए हैं. नेताजी एक बहुत बहादुर और देशभक्त नेता थे. उनका जन्म 23 जनवरी 1897 को हुआ था. वे बचपन से ही बहुत होशियार थे और पढ़ाई में हमेशा आगे रहते थे. लेकिन उन्होंने बड़ी नौकरी छोड़कर देश की आजादी के लिए काम करने का फैसला किया. उन्होंने आजाद हिंद फौज बनाई और देश को अंग्रेजों से आजाद कराने की कोशिश की. हमें उनसे यह सीख मिलती है कि देश सबसे पहले होता है. धन्यवाद.

Subhash Chandra Bose Speech for Kids: नेता जी पर स्पीच -2

आदरणीय शिक्षक और मेरे प्यारे दोस्तों,

नेताजी सुभाष चंद्र बोस हमें कई अच्छी बातें सिखाते हैं. वे कहते थे कि डर से कुछ नहीं मिलता, हिम्मत से सब कुछ मिलता है. उन्होंने हमें सिखाया कि हमें अपने देश से प्यार करना चाहिए और हमेशा सच का साथ देना चाहिए. नेताजी बहुत अनुशासित थे और समय के बहुत पाबंद थे. हमें भी रोज समय पर स्कूल आना चाहिए, मेहनत से पढ़ाई करनी चाहिए और अच्छे इंसान बनना चाहिए. अगर हम ऐसा करेंगे तो यही नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी. धन्यवाद.

Subhash Chandra Bose Speech for Kids: स्पीच 3

प्रिय साथियों,


नेताजी का सपना था कि भारत मजबूत और खुशहाल बने. वे चाहते थे कि बच्चे पढ़-लिखकर देश का नाम रोशन करें. वे कहते थे कि हर बच्चा एक छोटा सिपाही होता है, जो अपने अच्छे काम से देश की सेवा कर सकता है. हम अगर ईमानदार बनें, दूसरों की मदद करें और अपने माता-पिता व टीचर्स का सम्मान करें, तो यही नेताजी का सपना पूरा करना होगा. आज उनकी जयंती पर हम सब मिलकर वादा करें कि हम अच्छे नागरिक बनेंगे. जय हिंद!

Previous article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब ममता बनर्जी भी सिंगूर में कर सकती हैं जनसभा
Next article Bhojpuri Song: खुशी कक्कड़ के ‘पिया सुतिहा बहरिया’ ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, काजल त्रिपाठी की अदाओं ने बिखेरा जादू
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel