[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education SSC Exam 2025: एग्जाम से पहले आयोग ने दी कड़ी चेतावनी, उम्मीदवार इन नियमों को नजरअंदाज न करें

SSC Exam 2025: एग्जाम से पहले आयोग ने दी कड़ी चेतावनी, उम्मीदवार इन नियमों को नजरअंदाज न करें

0
SSC Exam 2025: एग्जाम से पहले आयोग ने दी कड़ी चेतावनी, उम्मीदवार इन नियमों को नजरअंदाज न करें
SSC Exam 2025

SSC Exam 2025: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने अपनी आगामी कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं (CBT) को लेकर उम्मीदवारों के लिए बड़ी चेतावनी जारी की है. आयोग ने साफ कहा है कि परीक्षा में किसी भी तरह की नकल, फर्जीवाड़ा या अनुचित साधन का इस्तेमाल बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

PEA Act 2024 के तहत होगी कार्रवाई

SSC ने अपने नोटिस में स्पष्ट किया है कि अगर कोई उम्मीदवार नकल या हेराफेरी करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) एक्ट, 2024 (PEA Act 2024) के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी. इसमें जेल और जुर्माने जैसी सजा भी हो सकती है.

जीरो टॉलरेंस पॉलिसी

आयोग ने दोहराया कि उसकी जीरो टॉलरेंस पॉलिसी है. ऐसे मामलों में उम्मीदवार न सिर्फ परीक्षा से बाहर होंगे बल्कि लंबे समय तक आयोग की अन्य परीक्षाओं से भी डिबार (प्रतिबंधित) किए जा सकते हैं.

तकनीकी सिस्टम से होगी निगरानी

नकल रोकने के लिए SSC ने कई आधुनिक तकनीकी उपाय अपनाए हैं. इनमें आधार आधारित वेरिफिकेशन, फेशियल रिकग्निशन, सीसीटीवी निगरानी और एआई आधारित एनालिटिक्स शामिल हैं. यानी परीक्षा के दौरान हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखी जाएगी.

गड़बड़ी पकड़ी गई तो क्या होगा?

अगर तकनीकी जांच में कोई उम्मीदवार संदिग्ध पाया गया तो परीक्षा तुरंत रोकी नहीं जाएगी ताकि बाकी अभ्यर्थियों को परेशानी न हो. लेकिन दोषी उम्मीदवार का परिणाम रद्द कर दिया जाएगा और उसे परीक्षा से बाहर कर दिया जाएगा.

किन बातों का रखें ध्यान

SSC ने कैंडिडेट्स से अपील की है कि वे परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की संदिग्ध हरकत से बचें. मोबाइल, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच, इलेक्ट्रॉनिक पेन जैसे उपकरण परीक्षा केंद्र में सख्ती से प्रतिबंधित हैं.

आयोग ने साफ कहा है कि परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सभी सख्त कदम उठाए गए हैं. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नियमों का पालन करें और ईमानदारी से परीक्षा दें.

यह भी पढ़ें: Success Story: कॉलेज छोड़ा, लेकिन बन गई सबसे कम उम्र की अरबपति! जानें कौन है ये शख्सियत

Previous article Teacher बनने के लिए जल्द करें रजिस्ट्रेशन, इन विषयों में हैं इतनी पोस्ट
Next article यादों और रिश्तों का अनमोल संगम बना अंजबित सिंह कॉलेज
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel