[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education बढ़ती गर्मी से बेहाल स्टूडेंट्स! कई राज्यों ने बदली स्कूल की टाइमिंग

बढ़ती गर्मी से बेहाल स्टूडेंट्स! कई राज्यों ने बदली स्कूल की टाइमिंग

0
बढ़ती गर्मी से बेहाल स्टूडेंट्स! कई राज्यों ने बदली स्कूल की टाइमिंग
स्कूल हॉलिडे की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

School Holidays: देशभर में बढ़ती गर्मी के बीच स्कूलों की छुट्टियों और टाइमिंग को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं. कई राज्यों ने समर वेकेशन की घोषणा कर दी है. वहीं अन्य स्कूलों में समय बदल दिया गया है. तेज धूप और लू से बच्चों की सुरक्षा के लिए अलग-अलग राज्यों ने यह फैसला लिया है.

कई राज्यों में तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है. ऐसे में प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अहम फैसले लिए हैं. आइए, जानते हैं किन-किन राज्यों में स्कूल में छुट्टी हुई है और कहां-कहां टाइमिंग बदले गए हैं.

कहां-कहां बदली टाइमिंग?

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों जैसे नोएडा और गाजियाबाद में स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है. अब स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चल रहे हैं, ताकि बच्चे तेज धूप से बच सकें. स्कूलों में वॉटर ब्रेक दिए जाएंगे. आउट डोर एक्टिविटी के जगह इन डोर एक्टिविटी कराई जाएंगी.

किन राज्यों में शुरू हो गई हैं समर वेकेशन?

ओडिशा में 27 अप्रैल से स्कूल बंद कर दिए गए हैं. वहीं छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल से ही छुट्टियां शुरू कर दी गईं हैं. आगे आने वाले समय में अन्य राज्य जैसे कि बिहार, यूपी, दिल्ली आदि में भी समर वेकेशन दिए जाएंगे.

दिल्ली-NCR में कब से छुट्टियां?

दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल स्कूल खुले हैं, लेकिन यहां गर्मी की छुट्टियां मई के मध्य (लगभग 11 मई) से शुरू होकर जून के अंत तक चल सकती हैं. कुल मिलाकर, इस साल गर्मी ने स्कूल कैलेंडर को पूरी तरह बदल दिया है. स्टूडेंट्स और पेरेंट्स को सलाह दी जा रही है कि वे अपने-अपने राज्य के शिक्षा विभाग की आधिकारिक घोषणा पर नजर बनाए रखें.

यह भी पढ़ें –असम बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Previous article Supaul News : कांग्रेस की समीक्षा बैठक, सुपौल पर्वेक्षक ने सदस्यता अभियान पर दिया जोर
Next article Munger News : स्नातकोत्तर की परीक्षा को मात्र 12 घंटे पहले स्थगित करने का विरोध
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel