[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education School Assembly News Headlines: देश दुनिया की बड़ी खबरें यहां देखें

School Assembly News Headlines: देश दुनिया की बड़ी खबरें यहां देखें

0
School Assembly News Headlines: देश दुनिया की बड़ी खबरें यहां देखें
School Assembly News Headlines (PC-Social Media)

Today School Assembly News Headlines: आजकल स्कूल में देश विदेश की खबरें असेंबली में सुनाई जाती हैं. इससे स्टूडेंट्स करेंट मुद्दों से अपडेट रहते हैं. आज यानी कि 16 फरवरी की सबसे बड़ी खबर है IND-PAK मैच से जुड़ा अपडेट. साथ ही देश- विदेश की बड़ी खबरें जानेंगे. 

Today School Assembly News Headlines: देश की बड़ी खबरें

पीएम नहीं ओम बिरला जाएंगे बांग्लादेश

बांग्लादेश चुनाव में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री पद पर शपथ ग्रहण के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल होंगे.

भारत और अमेरिका की बीच हुई ट्रेड डील किसानों के लिए विश्वासघात: राहुल गांधी

लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अमेरिका और भारत के बीच हुई ट्रेड डील पर फिर से सवाल उठाया है. उन्होंने अमेरिका के साथ हुई इस ट्रेड डील को किसानों के साथ हुआ विश्वासघात बताया.

Today School Assembly News Headlines: विदेश की बड़ी खबरें

बांग्लादेश पीएम का शपथ ग्रहण

बांग्लादेश चुनाव में बंपर जीत के बाद बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. ढाका में 17 फरवरी 2026 को शपथ ग्रहण होना है.

जर्मनी में पाक सेना प्रमुख की किरकिरी

जर्मनी में पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर को सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया और ID दिखाने के लिए कहा. अब ये वीडियो वायरल हो रहा है और उनका काफी मजाक बन रहा है.

Today School Assembly News Headlines: स्पोर्ट्स की बड़ी खबरें

वूमेन्स राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में पाकिस्तान की हार 

Womens Rising Stars Asia Cup: ACC वूमेन्स राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में इंडिया ए ने पाकिस्तान ए को 8 विकेट से करारी हार दी. वृंदा दिनेश ने 29 गेंदों पर नाबाद 55 रन बनाए.

पत्नी संग नजर आए रोहित शर्मा

भारत-पाकिस्तान मुकाबला में रोहित शर्मा अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ मैदान पर नजर आए.

इंडिया पाक मैच में ईशान किशन का जलवा

भारतीय टीम के स्टार ओपनर ईशान किशन ने रविवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए रोमांचक टी20 विश्व कप मुकाबले में पाकिस्तान की स्पिन आक्रमण की रणनीति को नाकाम कर दिया. उन्होंने महज 40 गेंदों में 77 रन की विस्फोटक पारी खेलते हुए मैच का पूरा समीकरण भारत के पक्ष में मोड़ दिया.

Previous article आज का पंचांग 16 फरवरी 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी उपरांत अमावस्या तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय
Next article मीन राशिफल 16 फरवरी 2026: आज करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel