[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education SBI Youth for India Fellowship 2026 : ग्रामीण भारत की तस्वीर बदलने का मौका देगी एसबीआई यूथ फॉर इंडिया फेलोशिप

SBI Youth for India Fellowship 2026 : ग्रामीण भारत की तस्वीर बदलने का मौका देगी एसबीआई यूथ फॉर इंडिया फेलोशिप

0
SBI Youth for India Fellowship 2026 : ग्रामीण भारत की तस्वीर बदलने का मौका देगी एसबीआई यूथ फॉर इंडिया फेलोशिप
SBI Youth for India Fellowship

SBI Youth for India Fellowship 2026 : एसबीआई यूथ फॉर इंडिया फेलोशिप, 13 महीने का एक रेजिडेंशियल प्रोग्राम है, जिसके तहत देश के शिक्षित युवाओं को गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) के साथ मिलकर ग्रामीण विकास परियोजनाओं पर काम करने का अवसर प्रदान किया जायेगा. युवा इस फेलोशिप के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, ग्रामीण आजीविका और महिला सशक्तिकरण जैसे 12 महत्वपूर्ण क्षेत्रों में काम कर सकेंगे.

फेलोशिप के लाभ

चयनित उम्मीदवारों को फेलोशिप के दौरान 16,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड एवं फील्ड वर्क के लिए 2000 रुपये प्रतिमाह दिये जायेंगे. फेलोशिप सफलतापूर्वक पूरी करने पर युवाओं को 70,000 रुपये री-एडजस्टमेंट अलाउंस दिया जायेगा और परियोजना संबंधी खर्चों के लिए 1000 रुपये का मासिक भत्ता देय होगा. साथ ही एसबीआई फाउंडेशन की ओर से पूर्णता प्रमाणपत्र भी दिया जायेगा.

कौन कर सकता है आवेदन

  • उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए. ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया ओसीआई और भूटान/नेपाल के नागरिक भी पात्र हैं.
  • आवेदन के समय किसी भी विषय में स्नातक पूरा होना अनिवार्य है.
  • उम्मीदवार की आयु 1 अगस्त, 2026 तक 21 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
  • उम्मीदवार में ग्रामीण भारत की समस्याओं को सुलझाने और सामाजिक कार्य करने का जुनून होना चाहिए.

इसे भी पढ़ें : Internship programs : एनआईडीएम एवं यूआईडीएआई में इंटर्नशिप करने का मौका

जानें चयन प्रक्रिया के बारे में

फेलोशिप के लिए चयन तीन चरणों में होगा-
पहला चरण : ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों की स्क्रीनिंग की जायेगी.
दूसरा चरण :
ऑनलाइन असेसमेंट का होगा, जिसमें उम्मीदवार के विचारों और मानसिकता को परखा जायेगा.
तीसरा चरण : पर्सनल इंटरव्यू का होगा, जिसमें अभ्यर्थियों को विशेषज्ञों के साथ साक्षात्कार देना हाेगा.

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.youthforindia.org या Buddy4Study पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
अंतिम तिथि : 30 अप्रैल, 2026.
विस्तार से जानने के लिए देखें : www.b4s.in/awsar/SYFI5

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel