[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा, इस एग्जाम से मिलेगा टॉप यूनिवर्सिटी में एडमिशन

विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा, इस एग्जाम से मिलेगा टॉप यूनिवर्सिटी में एडमिशन

0
विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा, इस एग्जाम से मिलेगा टॉप यूनिवर्सिटी में एडमिशन
स्टूडेंट्स की सांकेतिक तस्वीर (PC-Canva)

SAT Exam: आज के समय में विदेश से पढ़ाई करना ट्रेंड बन चुका है. कई युवा ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन जैसी डिग्री पाने के लिए भी विदेश जाना चााहते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके लिए टफ परीक्षा पास करनी होती है, खासकर अमेरिका, कनाडा जैस देश में एडमिशन पाने के लिए. अगर आप भी विदेश की यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करना चाहते हैं तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी परीक्षा है, जिसे पास करने के बाद आप विदेश में पढ़ाई कर सकते हैं.

इस परीक्षा को पास करना है जरूरी

विदेश में पढ़ाई का सपना देख रहे हैं तो SAT परीक्षा पास करना जरूरी है. SAT का पूरा नाम स्कॉलैस्टिक असेसमेंट टेस्ट (Scholastic Assessment Test) है. यह एक इंटरनेशनल लेवल की प्रवेश परीक्षा है, जिसे अमेरिका की कॉलेज बोर्ड (College Board) आयोजित करता है. यह परीक्षा मुख्य रूप से छात्रों की रीडिंग, राइटिंग और मैथ्स स्किल को जांचती है.

कौन दे सकता है SAT?

  • 11वीं-12वीं के छात्र
  • विदेश में ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के इच्छुक कैंडिडेट
  • अमेरिका, कनाडा, यूके, सिंगापुर जैसी यूनिवर्सिटी में आवेदन करने वाले छात्र

SAT Exam Format: सैट परीक्षा का पैटर्न

यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में होती है. इस परीक्षा की अवधि करीब 2 घंटे और 14 मिनट की होती है. इसमें रीडिंग और राइटिंग और मैथ्स से सेक्शन होते हैं. SAT में कुल स्कोर 400 से 1600 के बीच होता है. बेहतर यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए हाई स्कोर जरूरी है.

इन देशों में जरूरी है सैट परीक्षा?

  • United States (अमेरिका)
  • United Kingdom (ब्रिटेन)
  • Canada (कनाडा)
  • Australia (ऑस्ट्रेलिया)
  • Singapore (सिंगापुर)

यह भी पढ़ें- कम खर्च में भी पूरा हो सकता है विदेश में पढ़ाई का सपना, जानें कैसे

Previous article बास्केटबॉल कोर्ट बना मक्का सुखाने का मैदान
Next article भीषण आंधी और मूसलाधार बारिश से दर्जनों घर तबाह, तैयार मक्के की फसल बर्बाद होने से किसानों पर टूटा दुखों का पहाड़
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel