[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Sara Tendulkar Education: गर्व से फूल जाता है सचिन का सीना, बेटी सारा तेंदुलकर के पास है ये डिग्रियां

Sara Tendulkar Education: गर्व से फूल जाता है सचिन का सीना, बेटी सारा तेंदुलकर के पास है ये डिग्रियां

0
Sara Tendulkar Education: गर्व से फूल जाता है सचिन का सीना, बेटी सारा तेंदुलकर के पास है ये डिग्रियां
सारा तेंदुलकर की पढ़ाई (Pic Credit: Instagram Profile)

Sara Tendulkar Education: भारत रत्न महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बेटी (Sachin Tendulkar Daughter) सारा तेंदुलकर को ब्यूटी विद ब्रेन कहना गलत नहीं होगा. सारा को उनके सोशल मीडिया पर अक्सर नए लोकेशन को एक्सप्लोर करते, सोशल वर्क करते, मॉडलिंग करते देखा जाता हैं. हालांकि, वो पढ़ाई में भी काफी अव्वल रही हैं. उनकी ग्रेजुएशन सरमनी की तस्वीरें काफी ज्यादा वायरल हुई थीं. ऐसे में आइए जानते हैं कि सारा तेंदुलकर के पास कौन-कौन सी डिग्रियां हैं.

Sara Tendulkar School Name: किस स्कूल से पढ़ी हैं सारा?

सारा तेंदुलकर ने अपनी स्कूलिंग मुंबई स्थित धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल (Dhirubhai Ambani International School, DAIS) से पूरी की है। देश के लगभग सभी स्टारकिड इसी स्कूल से पढ़ाई करते हैं. स्कूलिंग खत्म होने के बाद सारा ने विदेश में हायर एजुकेशन करने का फैसला किया.

Sara Tendulkar College Life: लंदन से ग्रेजुएशन

स्कूलिंग पूरा होने के बाद ही सारा तेंदुलकर हायर एजुकेशन के लिए लंदन चली गईं. उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई करने का मन बनाया. इसके लिए लंदन के यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन में एडमिशन लिया. यहां से मेडिसिन की पढ़ाई की. उनके ग्रेजुएशन के बाद कॉलेज कॉन्वोकेशन में पिता सचिन तेंदुलकर और मां अंजलि तेंदुलकर भी शामिल हुई थीं. इस दौरान सचिन को काफी खुश देखा गया था.

डिस्टिंक्शन के साथ एमएससी पास

ग्रेजुएशन पूरा होने के बाद सारा तेंदुलकर ने मास्टर्स करने का फैसला किया. इसके लिए उन्होंने लंदन यूनिवर्सिटी में MSc में एडमिशन ले लिया. सारा तेंदुलकर ने क्लिनिकल एंड पब्लिक हेल्थ में एमएससी की डिग्री हासिल की. पिछले साल अगस्त 2024 ही उनकी डिग्री पूरी हुई. सारा तेंदुलकर ने लंदन यूनिवर्सिटी से एमएससी की परीक्षा डिस्टिंक्शन से पास की है.

इस बार लंदन यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में सारा के साथ सिर्फ उनकी मां नजर आईं. सचिन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके बताया था कि उनकी बेटी को 75% से ज्यादा मार्क्स प्राप्त हुए हैं. बता दें कि सारा तेंदुलकर सचिन के नाम से चल रहा एक NGO सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन के लिए भी काम करती हैं.

ये भी पढ़ें: IPL GK Questions in Hindi: आईपीएल पर आधारित महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्न-उत्तर

Previous article Ranchi News: सड़क किनारे ट्रक या ट्रेलर खड़ा करने वालों की खैर नहीं, पुलिस करेगी कड़ी कार्रवाई, इन्हें दी गयी जिम्मेवारी
Next article Bihar Crime: खाली पड़े खेत से निकली 209 कार्टन शराब, उत्पाद विभाग की टीम ने किया जब्त
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel