[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education अमेरिका-कनाडा नहीं, अब भारतीयों की नौकरी के लिए पहली पसंद बन रहा ये देश

अमेरिका-कनाडा नहीं, अब भारतीयों की नौकरी के लिए पहली पसंद बन रहा ये देश

0
अमेरिका-कनाडा नहीं, अब भारतीयों की नौकरी के लिए पहली पसंद बन रहा ये देश
Foreign Jobs

Foreign Jobs: रोजगार की तलाश में भारतीय युवाओं की पसंद अब बदल रही है. जहां अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा जैसे देशों में वीजा पॉलिसी लगातार सख्त होती जा रही है, वहीं रूस भारतीय कामगारों और छात्रों के लिए नया अवसर बनकर उभर रहा है.

भारत के राजदूत विनय कुमार ने हाल ही में बताया कि रूसी कंपनियां, खासकर मशीनरी और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर की बड़ी कंपनियां, भारतीय नागरिकों को नौकरी देने में गहरी रुचि दिखा रही हैं. पहले जहां भारतीय अधिकतर निर्माण और टेक्सटाइल उद्योग में काम करते थे, वहीं अब तकनीकी क्षेत्रों में भी उनकी मांग तेजी से बढ़ रही है.

रूस को चाहिए कुशल मानव संसाधन

रूस इस समय बड़ी संख्या में कुशल प्रोफेशनल्स की तलाश में है. भारतीय कामगारों की मेहनत, लगन और तकनीकी ज्ञान को वहां की कंपनियां बेहद पसंद कर रही हैं. यही कारण है कि भारत से रूस जाने वाले कर्मचारियों की संख्या लगातार बढ़ रही है. अनुमान है कि फिलहाल रूस में लगभग 14,000 भारतीय रह रहे हैं.

शिक्षा में भी बढ़ रहा आकर्षण

रोजगार के अलावा पढ़ाई के लिए भी रूस भारतीय छात्रों का नया गंतव्य बनता जा रहा है. करीब 90 प्रतिशत भारतीय छात्र वहां मेडिकल शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं. इसके अलावा इंजीनियरिंग, एयरोनॉटिक्स, डिजाइनिंग और कंप्यूटर साइंस जैसे क्षेत्रों में भी भारतीय छात्रों की मजबूत उपस्थिति है.

स्टूडेंट वीजा कैसे मिलेगा?

रूस में पढ़ाई के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से एडमिशन और इन्विटेशन लेटर लेना जरूरी है. वीजा आवेदन के लिए पासपोर्ट, शैक्षणिक दस्तावेज, मेडिकल रिपोर्ट, बैंक स्टेटमेंट और फोटो की जरूरत होती है. आवेदन रूसी दूतावास या VFS सेंटर से किया जाता है. शुरुआती वीजा 90 दिनों का मिलता है, जिसे कोर्स की अवधि तक बढ़ाया जा सकता है.

किफायती शिक्षा, सुरक्षित माहौल और बेहतर रोजगार संभावनाओं की वजह से अब रूस भारतीय युवाओं के लिए नई उम्मीद बनता जा रहा है.

यह भी पढ़ें: AI बनेगा गांवों का मास्टरजी, जानें कैसे बदल रही है पढ़ाई की तस्वीर

यह भी पढ़ें: Success Story: बिहार की बेटी का कमाल, गटर किनारे कपड़े बेचने वाली युवती आज अधिकारी के पद पर

Previous article Sabudana Payasam Recipe:घर आए मेहमानों को करना है खुश, तो बनाएं ये आसान साबूदाना पायसम 
Next article Maiya Samman Yojana: करम पूजा से पहले आयेगी अगस्त माह की राशि, निर्देश जारी
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel