[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education सरकार का बड़ा फैसला! नहीं होगा पेपर लीक, अपना एग्जाम सिस्टम तैयार करेगा रेलवे 

सरकार का बड़ा फैसला! नहीं होगा पेपर लीक, अपना एग्जाम सिस्टम तैयार करेगा रेलवे 

0
सरकार का बड़ा फैसला! नहीं होगा पेपर लीक, अपना एग्जाम सिस्टम तैयार करेगा रेलवे 
परीक्षा की सांकेतिक तस्वीर

RRB Recruitment Exam 2026: नेट पेपर लीक के बाद अब रेलवे अपनी परीक्षा को लेकर बड़ा बदलाव करने जा रहा है. भारतीय रेलवे अब परीक्षा कराने के लिए किसी अन्य प्राइवेट सॉफ्टवेयर पर निर्भर रहने की बजाए खुद का सॉफ्टवेयर और सर्वर तैयार करेगा. इससे परीक्षा में पारदर्शिता बढ़ेगी और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगेगी.

इन हाउस सिस्टम विकसित करेगा रेलवे

रेलवे अब अपनी भर्ती परीक्षाओं के संचालन के लिए इन-हाउस परीक्षा प्रणाली (In-House Exam System) विकसित करने की तैयारी में है. इसके तहत रेलवे अपने सुरक्षित RailNet नेटवर्क का उपयोग करेगा, जिससे परीक्षा प्रक्रिया को अधिक सेफ और भरोसेमंद बनाया जा सकेगा.

रेलवे का मानना है कि बाहरी एजेंसियों पर निर्भरता कम होने से सही ढंग से परीक्षा आयोजित की जा सकेगी. न तो प्रश्न पत्र लीक होंगे और न कोई बड़ी गड़बड़ियां. रेलवे पूरी तरह से आउटसोर्सिंग यानी बाहरी कमर्शियल एजेंसी पर निर्भरता खत्म करेगा.

ग्रुप डी और NTPC की अन्य परीक्षाएं कराता है रेलवे

इंडियन रेलवे ग्रुप डी, NTPC, ALP, JE अन्य टेक्निकल परीक्षाएं कराता है. इन परीक्षाओं में लाखों की संख्या में कैंडिडेट्स शामिल होते हैं. मौजूदा समय में इन परीक्षाओं को कराने के लिए प्राइवेट कंपनी के सर्वर और सॉफ्टवेयर की मदद लेनी पड़ती है, जिससे सिस्टम हैक हो जाने का खतरा बना रहता है.

क्यों लिया गया यह फैसला?

पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न भर्ती और विभागीय परीक्षाओं में पेपर लीक तथा अनियमितताओं के मामले सामने आए थे. इसी को देखते हुए रेलवे भर्ती प्रक्रिया को और अधिक सुरक्षित बनाने पर जोर दे रहा है. इससे पहले भी रेलवे मंत्रालय विभागीय पदोन्नति परीक्षाओं को केंद्रीकृत कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से कराने का निर्णय ले चुका है.

यह भी पढ़ें- सेंट्रल बैंक में 4500 पदों पर भर्ती शुरू, जानें सैलरी और एग्जाम पैटर्न

Previous article दानापुर में 20 दिवसीय निःशुल्क समर कैंप का आयोजन, बच्चों में दिखा उत्साह
Next article रोहतास में बोलेरो सवार 4 नकाबपोशों ने Axis बैंक एटीएम काटा, 8 मिनट में लाखों की लूट, CCTV से खुलासा
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel