[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results WBJEE 2025 Result: आज जारी होगा वेस्ट बंगाल इंजीनियरिंग एंट्रेंस का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

WBJEE 2025 Result: आज जारी होगा वेस्ट बंगाल इंजीनियरिंग एंट्रेंस का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

0
WBJEE 2025 Result: आज जारी होगा वेस्ट बंगाल इंजीनियरिंग एंट्रेंस का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक
रिजल्ट चेक करने की सांकेतिक तस्वीर (RRB NTPC Result 2025)

WBJEE 2025 का रिजल्ट आज, 7 अगस्त को जारी किया जाएगा. वेस्ट बंगाल जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशंस बोर्ड (WBJEEB) ने इसकी पुष्टि की है. जो छात्र इस साल 27 अप्रैल को आयोजित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आज आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

इस बार रिजल्ट में करीब तीन महीने की देरी हुई है. WBJEEB की चेयरपर्सन सोनाली चक्रवर्ती बनर्जी ने बताया कि राज्य में ओबीसी सब-कास्ट की नई सूची को लेकर चल रहे कानूनी मामलों के कारण रिजल्ट में देरी हुई. उन्होंने कहा, “हम 5 जून तक रिजल्ट जारी करने के लिए तैयार थे, लेकिन कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाने की वजह से रिजल्ट टालना पड़ा.”

WBJEE 2025 रिजल्ट ऐसे करें चेक

  • आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर WBJEE 2025 Result लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना एडमिट कार्ड नंबर दर्ज करें.
  • विवरण सबमिट करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें.

रिजल्ट का संभावित समय

हालांकि बोर्ड ने समय की पुष्टि नहीं की है, लेकिन पिछली बार रिजल्ट दोपहर 3 बजे घोषित किया गया था और लिंक 4 बजे एक्टिव हुआ था. इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे दोपहर के बाद वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

WBJEE एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है, जिसके माध्यम से पश्चिम बंगाल के सरकारी व निजी कॉलेजों में इंजीनियरिंग, फार्मेसी और आर्किटेक्चर पाठ्यक्रमों में दाखिला मिलता है.

यह भी पढ़ें: स्किल बेस्ड कोर्सेज से सजे रांची के कॉलेज, हर स्टूडेंट के लिए एक नया अवसर

Previous article Saiyaara की सफलता पर जॉन अब्राहम ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सैयारा ने फिर लव स्टोरी वाली फिल्मों को जिंदा कर दिया
Next article NEET UG Merit List 2025: MBBS एडमिशन के लिए मेरिट लिस्ट जारी, आरव अग्रवाल टॉपर, मंजाबापू को Rank 2
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel