[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results यूपी फार्मासिस्ट का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

यूपी फार्मासिस्ट का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

0
यूपी फार्मासिस्ट का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक
सांकेतिक फोटो (Canva)

UPSSSC Pharmacist Result 2026: उत्तर प्रदेश में फार्मासिस्ट भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UPSSSC ने Pharmacist भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

UPSSSC Pharmacist भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 मार्च 2026 से शुरू हुई थी. उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 29 मार्च 2026 तक का समय दिया गया था. फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 29 मार्च 2026 तय की गई थी.

ऐसे चेक करें UPSSSC Pharmacist Result 2026

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर दिए गए UPSSSC Pharmacist Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब रिजल्ट PDF या लॉगिन पेज स्क्रीन पर खुल जाएगा.
  • अपना Registration Number, Roll Number या जरूरी डिटेल्स दर्ज करें.
  • Submit बटन पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें.

UPSSSC Pharmacist Result 2026 Check Here

रिजल्ट जारी होने के बाद अब चयनित उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा. इसमें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अन्य जरूरी चरण शामिल हो सकते हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट पहले से तैयार रखें.

इतने पदों पर होगी भर्ती

UPSSSC Pharmacist भर्ती 2026 के तहत कुल 560 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें सबसे ज्यादा 224 पद General कैटेगरी के लिए तय किए गए हैं. वहीं EWS वर्ग के लिए 56 सीटें रखी गई हैं.

इसके अलावा OBC उम्मीदवारों के लिए 151 पद, SC वर्ग के लिए 118 पद और ST उम्मीदवारों के लिए 11 पद निर्धारित किए गए हैं. भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग विभागों में नियुक्ति दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: IB ACIO का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट करें चेक

Previous article Ankita archery: अंकिता भकत भारतीय तीरंदाजी टीम में, एशियन गेम्स व विश्वकप में लेंगी भाग
Next article Bokaro News : फायरिंग मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel