[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results जॉब छोड़कर की तैयारी, रूपल दो बार UPSC क्रैक, मिला AIR 43

जॉब छोड़कर की तैयारी, रूपल दो बार UPSC क्रैक, मिला AIR 43

0
जॉब छोड़कर की तैयारी, रूपल दो बार UPSC क्रैक, मिला AIR 43
UPSC AIR 43 रूपल जायसवाल (Image: Social Media)

Rupal Jaiswal Success Story: देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिनी जाने वाली UPSC Civil Services Examination को पास करना आसान नहीं होता. कई सालों की मेहनत, धैर्य और लगातार सुधार के बाद ही यह मुकाम मिलता है. ऐसी ही कहानी है Rupal Jaiswal की, जिन्होंने वकालत की अच्छी नौकरी छोड़कर UPSC की तैयारी शुरू की और आखिरकार ऑल इंडिया रैंक 43 हासिल कर ली.

मध्य प्रदेश के छोटे से शहर Khandwa से आने वाली रूपल की सफलता यह दिखाती है कि अगर लक्ष्य साफ हो और मेहनत लगातार हो तो किसी भी मुकाम तक पहुंचा जा सकता है. खास बात यह भी है कि उन्होंने UPSC परीक्षा दो बार क्रैक की.

Rupal Jaiswal Success Story: कौन हैं रूपल जायसवाल?

रूपल जायसवाल का जन्म और शुरुआती पढ़ाई Khandwa में ही हुई. उनके पिता धनंजय जायसवाल ठेकेदार हैं और उनकी मां गृहिणी हैं. एक इंटरव्यू में वो बताती हैं कि बचपन से ही रूपल को अपने शहर की समस्याएं दिखाई देती थीं.

लॉ की पढ़ाई

रूपल ने अपनी ग्रेजुएशन Symbiosis Law School, Pune से BA LLB (Hons) में पूरी की. लॉ की पढ़ाई के बाद उन्होंने देश की बड़ी लॉ फर्म Cyril Amarchand Mangaldas में एसोसिएट के तौर पर काम भी किया.

कॉर्पोरेट जॉब

साल 2020 से 2022 तक उन्होंने इस लॉ फर्म में काम किया. यहां उन्हें अच्छा अनुभव और अच्छी सैलरी दोनों मिल रहे थे. लेकिन उनके मन में सिविल सेवा में जाने का सपना था. आखिरकार उन्होंने नौकरी छोड़कर पूरी तरह से UPSC की तैयारी करने का फैसला किया.

UPSC 2024 में रैंक 512

UPSC का सफर उनके लिए आसान नहीं रहा. पहले प्रयास में वह प्रीलिम्स परीक्षा पास नहीं कर पाईं. CSAT में कम अंक आने की वजह से उनका पहला प्रयास सफल नहीं हो सका.

लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. अगले प्रयास में उन्होंने बेहतर तैयारी की और साल 2024 में ऑल इंडिया रैंक 512 हासिल की. हालांकि यह रैंक उनके लक्ष्य के हिसाब से पर्याप्त नहीं थी. उनका सपना IAS बनने का था. इसलिए उन्होंने एक बार फिर पूरी ताकत से तैयारी शुरू कर दी.

रूपल ने UPSC मेन्स में Law को अपना ऑप्शनल विषय चुना. चूंकि उनकी पढ़ाई और काम दोनों लॉ से जुड़े थे, इसलिए यह उनके लिए सबसे सही विकल्प था. UPSC 2025 में रूपल जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 43 हासिल कर ली.

यह भी पढ़ें: IES में रैंक 2, अब UPSC CSE में AIR 85, ईशा ने लिखी कामयाबी की कहानी

Previous article प्रकृति का संरक्षण करना हम सभी का कर्तव्य : विधायक
Next article चकाई के अरविंद हरियाणा बिजली विभाग में बने सिविल एसडीओ
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel