UP TGT Result 2026 Declared: उत्तर प्रदेश टीजीटी (Trained Graduate Teacher) भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार UP TGT भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब अपना विषयवार रिजल्ट उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर देख सकते हैं.
यूपी टीजीटी परीक्षा 3 और 4 जून 2026 को आयोजित की गई. परीक्षा शहर की जानकारी 23 मई 2026 को, एडमिट कार्ड 31 मई 2026 को और आंसर की 6 जून 2026 को जारी की गई थी. अब 30 जून 2026 को रिजल्ट भी घोषित कर दिया गया है.
ऐसे करें UP TGT Result 2026 चेक
- सबसे पहले UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं.
- होम पेज पर UP TGT Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- अपने विषय (Subject) का रिजल्ट लिंक चुनें.
- स्क्रीन पर खुली पीडीएफ में अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें.
- यदि आपका रोल नंबर सूची में है तो आपका चयन हुआ है.
- भविष्य के लिए रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 जून 2022 से शुरू हुए थे. आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2022 तय की गई थी, जबकि शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 13 जुलाई 2022 और फॉर्म सबमिट करने की अंतिम तिथि 16 जुलाई 2022 थी.
यूपी टीजीटी सेलेक्शन प्रोसेस
UP TGT भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा. आयोग की ओर से इंटरव्यू और अगले चरण की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से जारी की जाएगी. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और किसी भी अपडेट को मिस न करें.
यह भी पढ़ें: UPTET परीक्षा से पहले, रट लें ये 50 जरूरी GK के सवाल, रेस में रहेंगे सबसे आगे
