UP Police Home Guard Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस होमगार्ड भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर आ गई है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने होमगार्ड भर्ती 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए कुल 41,424 पद भरे जाएंगे. बोर्ड ने लिखित परीक्षा और बोनस अंकों के आधार पर कुल 1,07,221 अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए शॉर्टलिस्ट किया है.
होमगार्ड भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 17 नवंबर 2025 से शुरू हुई थी और 17 दिसंबर 2025 तक आवेदन लिए गए थे. इसके बाद 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई. परीक्षा के बाद 7 मई 2026 को आंसर-की जारी की गई थी. अब 28 जून 2026 को बोर्ड ने रिजल्ट जारी कर दिया है.
UP Police Home Guard Result 2026: ऐसे करें चेक
- सबसे पहले UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर UP Police Home Guard Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपने जिले या श्रेणी के अनुसार उपलब्ध PDF डाउनलोड करें.
- PDF खुलने के बाद Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें.
- अगर आपका नाम या रोल नंबर सूची में है तो आप अगले चरण के लिए चयनित हैं.
- भविष्य के लिए रिजल्ट PDF डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें.
UP Police Home Guard Result 2026 Check Here

इस भर्ती अभियान के तहत उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के 41,424 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी था. लिखित परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों के प्राप्त अंकों और पात्र बोनस अंकों को जोड़कर मेरिट तैयार की गई है. इसके आधार पर ही DV और PST के लिए उम्मीदवारों का चयन किया गया है.
आगे की प्रक्रिया
जिन उम्मीदवारों का चयन हुआ है, उन्हें अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए. सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें ताकि सत्यापन के समय किसी तरह की परेशानी न हो. साथ ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, क्योंकि DV और PST की तारीख, स्थान और अन्य जरूरी निर्देश जल्द जारी किए जाएंगे.
यह भी पढ़ें- Internship programs : इंटर्नशिप के लिए करें आवेदन, वर्क फ्रॉम होम, पटना और कोलकाता में हैं मौके
