[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results UP Board Result Date 2025: यूपी बोर्ड का रिजल्ट कैसे देखें? ये हैं वेबसाइट्स

UP Board Result Date 2025: यूपी बोर्ड का रिजल्ट कैसे देखें? ये हैं वेबसाइट्स

0
UP Board Result Date 2025: यूपी बोर्ड का रिजल्ट कैसे देखें? ये हैं वेबसाइट्स
UP Board Result Date 2025

UP Board Result Date 2025: उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है. इसको लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से अहम नोटिस जारी किया गया है. जारी नोटिस के अनुसार, यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र UP Board की ऑफिशिय़ल वेबसाइट- upmsp.edu.in पर मार्कशीट जारी की जाएगी.

UPMSP ने जारी किया नोटिस

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से रिजल्ट से पहले एक अहम नोटिस जारी हुआ है. इस नोटिस में कहा गया है कि हाईस्कूल या इंटर के जिन छात्रों को लगता है कि उनकी ओर से भरे जाने वाले डिटेल्स में कोई गलती है तो वो सुधार करा सकते हैं. सुधार कराने के लिए कैंडिडेट्स को 7 अप्रैल 2025 से 9 अप्रैल 2025 तक का समय दिया गया है. इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा.

UP Board Result Date 2025: कब आएगा यूपी बोर्ड रिजल्ट?

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट तैयार किया जा रहा है. बता दें कि कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है. इसके बाद रिजल्ट अपलोड करने का काम किया जाएगा. पिछले साल की बात करें तो 31 मार्च को कॉपियों की जांच पूरी हुई थी. वहीं, रिजल्ट 20 अप्रैल को घोषित किया गया था. ऐसे में अनुमान है कि इस बार भी अप्रैल के तीसरे हफ्ते में रिजल्ट जारी हो सकता है.

यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी हैं. साल 2025 की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं. बता दें कि इस बार करीब 54,37,233 छात्र-छात्राओं ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में भाग लिया.

ये भी पढ़ें : Success Story: IIT, IIM नहीं बिहार के इस कॉलेज से शांभवी को मिली Google में जॉब, पैकेज लाखों में

Previous article Bihar Crime : कौन है रवि गोप, बेऊर जेल में जिसके पास मिले 4-4 स्मार्ट फोन
Next article जर्मनी से आए IITian की बिहार में मौत, मां ने बहु पर लगाया हत्या का आरोप, 5 महीने पहले की थी लव मैरिज
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel