UP Board रिजल्ट में हो सकती है देर, कॉपी चेकिंग की बढ़ी डेट

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को और इंतजार करना पड़ सकता है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से कॉपी चेकिंग को लेकर नोटिस जारी की गई है. नोटिस में बताया गया है कि बोर्ड की तरफ से कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है.

By Ravi Mallick | March 31, 2026 10:49 PM

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से कॉपी चेकिंग को लेकर नया नोटिस जारी किया गया है. इस नोटिस में बताया गया है कि कॉपियों के चेकिंग की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है. ऐसे में अब रिजल्ट (UP Board Result 2026) जारी होने में भी थोड़ी देरी हो सकती है. पहले कॉपियों की चेकिंग के लिए 1 अप्रैल 2026 तक का डेडलाइन रखा गया था.

UP Board Result 2026: कॉपी चेकिंग की तारीख बढ़ाई गई

यूपी बोर्ड की ओर से पहले कॉपी चेकिंग का काम 18 मार्च 2026 से शुरू किया गया था. बोर्ड का लक्ष्य था कि सभी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच 1 अप्रैल 2026 तक पूरी कर ली जाए. लेकिन बीच में कुछ छुट्टियों और अन्य कारणों की वजह से तय समय पर कॉपी चेकिंग पूरी नहीं हो सकी.

नोटिस के अनुसार 21 मार्च को ईद-उल-फितर और 26 व 27 मार्च को राम नवमी के मौके पर पब्लिक हॉलिडे घोषित किया गया था. इन छुट्टियों के कारण कई चेकिंग सेंटर्स पर कॉपी चेकिंग का काम रुक गया. इसी वजह से तय समय सीमा में सभी कॉपियों का चेकिंग पूरा करना संभव नहीं हो पाया.

UP Board ने जारी की नोटिस

Up board रिजल्ट में हो सकती है देर, कॉपी चेकिंग की बढ़ी डेट 2

4 अप्रैल तक चलेगी कॉपी जांच

नई सूचना के अनुसार अब कॉपियों की चेकिंग की आखिरी तारीख बढ़ाकर 4 अप्रैल 2026 कर दी गई है. बोर्ड ने सभी जिला के कॉपी चेकिंग सेंटर्स को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित नई तारीख तक सभी आंसरशीट की जांच पूरी कर लें.

रिजल्ट में हो सकती है देर

जब सभी केंद्रों से डेटा बोर्ड के पास पहुंच जाएगा तब रिजल्ट को फाइनल करने का काम किया जाएगा. इस पूरी प्रक्रिया में कुछ दिन का समय लग सकता है. अब कॉपी चेकिंग की तारीख बढ़ने के कारण रिजल्ट आने में थोड़ी देरी हो सकती है. बता दें कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में इस साल 54 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए हैं.

यह भी पढ़ें: राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस में दीपिका ने किया टॉप, देखें टॉपर्स लिस्ट