[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results सबसे पहले पाएं यूपी बोर्ड 10वीं की मार्कशीट, रोल नंबर से करें रजिस्ट्रेशन

सबसे पहले पाएं यूपी बोर्ड 10वीं की मार्कशीट, रोल नंबर से करें रजिस्ट्रेशन

0
सबसे पहले पाएं यूपी बोर्ड 10वीं की मार्कशीट, रोल नंबर से करें रजिस्ट्रेशन
स्कूल स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

UP Board 10th Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जारी होगा. इन वेबसाइट पर स रोल नंबर डालना होगा और आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी. ध्यान रखें कि ऑनलाइन मार्कशीट प्रोविजनल होती है, ओरिजिनल मार्कशीट आपको स्कूल से मिलेगी. वेबसाइट के अलावा भी कई ऑप्शन हैं जिससे छात्र अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं.

UP Board 10th Result 2026: DigiLocker पर ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर Sign Up के विकल्प पर क्लिक करें.
  • अब अपना मोबाइल नंबर डालें और OTP के जरिए वेरिफाई करें.
  • इसके बाद यूजरनेम और पासवर्ड बनाएं.
  • अब अपना आधार नंबर या अन्य जरूरी डिटेल्स जोड़ें.
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन करें और Education सेक्शन में जाएं.
  • यहां UP Board या UPMSP को चुनें और अपना रोल नंबर डालकर अपनी मार्कशीट लिंक कर लें.
  • रिजल्ट जारी होते ही आपकी मार्कशीट यहीं मिल जाएगी.

DigiLocker ऐप से रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

अगर आप मोबाइल से रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो Google Play Store या Apple App Store से DigiLocker ऐप डाउनलोड करें. ऐप खोलकर Sign Up पर क्लिक करें. मोबाइल नंबर डालें और OTP से वेरिफिकेशन करें. इसके बाद यूजरनेम और पासवर्ड सेट करें. लॉगिन करने के बाद Search में UP Board 10th Result या Marksheet सर्च करें. फिर अपना रोल नंबर डालकर डॉक्यूमेंट लिंक कर लें.

Digilocker Up Board
Digilocker up board result 2026 page

थर्ड पार्टी वेबसाइट IndiaResult.com पर पाएं मार्कशीट

DigiLocker के अलावा आप indiaresult.com जैसी वेबसाइट पर भी पहले से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इसके लिए वेबसाइट पर जाएं और UP Board 10th Result सेक्शन चुनें. यहां आपको Notify Me या Register का ऑप्शन मिलेगा. इसमें अपना नाम, मोबाइल नंबर और रोल नंबर भरें.

यह भी पढ़ें: बिना इंटरनेट के सिर्फ एक SMS से देखें, UP बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट

Previous article खेत में लगी आग, हजारों का हुआ नुकसान
Next article गृह रक्षा वाहिनी संघ चुनाव संपन्न, विपिन, चंदन और नागेंद्र ने मारी बाजी
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel